DELHI : दिल्ली के मोती नगर के बसई दारापुर इलाके में गुरुवार की सुबह एक मकान के एक फ्लैट से एक लाश बरामद हुई। इस लाश की जानकारी दिल्ली पुलिस को जम्मू पुलिस से मिली। जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम दिल्ली मोती नगर इलाके के बसई दारापुर के फ्लैट में पहुंची। वहां नेशनल कांफ्रेंस नेता त्रिलोचन सिंह की लाश कमरे में अटैच बाथरूम में पड़ी हुई थी।
हरप्रीत और हरनाम पर पुलिस को शक
पुलिस के मुताबिक कमरे से बदबू आ रही थी। तुरंत FSL की टीम को बुलाया गया और तमाम आलाधिकारी मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि हत्या कैसे की गई ये तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा। हत्या के इस सनसनीखेज मामले में पुलिस को फ्लैट में रहने वाले हरप्रीत सिंह पर शक है, क्योंकि आखिरी बार नेता त्रिलोचन सिंह उसी के साथ थे और उसने परिवार को त्रिलोचन सिंह के बारे में गलत जानकारी दी थी। इतना ही नहीं हत्या के इस मामले में एक हरमीत नाम के शख्स का भी नाम सामने आ रहा है। हत्या के बाद हरप्रीत सिंह और हरमीत दोनों फरार हैं।
जल्द सुलझाा ली जाएगी हत्या की गुत्थी
हत्या के इस मामले की जांच पुलिस तमाम एंगल से कर रही है, लेकिन हत्या का मकसद अभी भी साफ नहीं है। पुलिस इलाके के तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के साथ-साथ दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल भी इस मामले की जांच कर रही है। नेता त्रिलोचन सिंह के फोन की जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि हत्या की इस गुत्थी को जल्द सुलझा लिया जाएगा।
Read More : टॉस से चुनी जा रही थी दुल्हन, देखें फिर क्या हुआ…
Read More : मर्डर के बाद रेप करने वाले सनकी कैदी के साथ जेल के अंदर क्या हुआ, देखें…
Read More : करंट लगने से मरा, जन आक्रोश उबाल पर, रोड जाम…वीडियो
Read More : एक बोतल पानी के लिए मारा गया मिथिलेश, देखिए कैसे…
Read More : प्लास्टिक के बर्तन दाग लगने से हो गए हैं खराब, इन टिप्स को करें फॉलो
Read More : T-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, जानिये किसे मिला मौका, किसका कटा टिकट
Read More : जेल में लगी भीषण आग, 41 ड्रग्स कैदियों की मौत, 39 झुलसे
Read More : कैसे ब्रह्मपुत्र नदी में डूबी नाव, सामने आया खौफनाक वीडियो
Read More : ब्रह्मपुत्र नदी में आपस में टकराई दो नाव, कई लापता
Read More : 5 राज्यों में राज्यसभा की इतने सीटों पर उपचुनाव का एलान, जानें कब होगी वोटिंग
Read More : नई-नवेली दुल्हन को रेलवे स्टेशन पर छोड़ गायब हो गया पति, देखें वीडियो
Read More : अब थाना और कोर्ट के चक्कर में पड़े गार्जियन, देखें वीडियो…








