spot_img
spot_img

अब Road पर नहीं दिखाई पड़ेंगी 15 साल से पुरानी गाड़ियां

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • आ चुकी है नयी व्हीकल स्क्रैपेज पॉलिसी

कोहराम लाइव डेस्क : अब लोग अपनी निजी गाड़ियां 20 साल और व्यावसायिक वाहन 15 साल के बाद सड़कों पर नहीं उतर सकेंगे। यह ऑटो सेक्टर के लिए अत्‍यंत पॉजिटिव बात है। नयी व्हीकल स्क्रैपेज पॉलिसी के जरिये ऑटो सेक्टर  में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। 15 साल से अधिक पुराने हो चुके वाहनों पर यह पॉलिसी लागू होगी। इस पॉलिसी के आने से भारत ऑटोमोबाइल सेक्टर का बड़ा केंद्र बन सकता है और वाहनों की कीमतों में भी गिरावट आएगी।

इसे भी पढ़ें :…और दिनदहाड़े पेट्रोल छिड़क कर युवक को जिंदा जलाया

2020 में ऑटो सेक्‍टर में आर्थिक मंदी

उल्‍लेखनीय है कि ऑटो सेक्टर के लिए 2020 बेहद निराशाजनक रहा। साल 2020 की शुरुआत में ही ऑटो सेक्टर को आर्थिक मंदी से जूझना पड़ा था। इसके बाद कोरोना महामारी और लॉकडाउन ने बची हुई कसर पूरी कर दी। कोरोना महामारी की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन लगाया गया, जिसमें पूरे देश के साथ आर्थिक गतिविधियां भी बंद हो गईं। ऐसे में ऑटो सेक्टर को भी मैन्‍युफैक्‍चरिंग यूनिट बंद करनी पड़ीं। इसका सीधा असर ऑटो सेक्टर में मांग और आपूर्ति पर पड़ा। इससे ऑटो सेक्टर 2020 के शुरू में हुई आर्थिक मंदी से नहीं उबर सका।

इसे भी पढ़ें :…और ताबड़तोड़ फायरिंग से मची भगदड़, एक महिला और युवक गंभीर

एक्‍सपोर्ट 18.87 प्रतिशत गिरा

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) की ओर से जारी आंकड़ों की मानें तो 2020 में भारत का ऑटोमोबाइल एक्सपोर्ट 18.87 प्रतिशत गिरा। जनवरी-दिसंबर 2020 के दौरान वाहनों का कुल एक्सपोर्ट 38,65,138 यूनिट रहा, जो 2019 में 47,63,960 यूनिट रहा था। इस वजह से ऑटो सेक्टर में बड़ी तादाद में नौकरियां गईं। ऐसे में ऑटो सेक्टर 2021 के बजट से बड़ी उम्मीदें हैं।

इसे भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री ने पहले डिजिटल बजट के लिए पीएम मोदी और वित्‍त मंत्री को दी बधाई

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

Citroen eC3X इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, खासियत जानें…

Kohramlive : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग...

टायर हमेशा काले ही क्यों होते हैं? वजह जानेंगे तो कहेंगे- वाह…

Kohramlive : सड़क पर दौड़ती कार हो, हाईवे पर...