नई दिल्ली : कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसानों के आंदोलन की गूंज मंगलवार को संसद में सुनाई दी। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने राज्यसभा में किसानों के मुद्दे पर चर्चा को लेकर नोटिस दिया था। हालांकि सभापति एम वेंकैया नायडू ने उनकी इस मांग को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर कल चर्चा होगी।
इसे भी पढ़ें : तीन Lakh के जाली नोट के साथ चार गिरफ्तार, गिरोह का पर्दाफाश
जिसके बाद विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया। थोड़ी देर में विपक्ष वापस लौटा और किसानों के समर्थन में जमकर नारेबाजी करने लगा। सरकार मुर्दाबाद के नारों के साथ ही किसान विरोधी काले कानून वापस लेने की गूंज संसद में सुनाई दी। इसके बाद सभापति ने सदन की कार्यवाही को सुबह 11:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। विपक्ष के जारी हंगामे की वजह से कार्यवाही को दोबारा 11:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।










