spot_img
spot_img
spot_img

इंडिया की सबसे सस्‍ती कार बनेगी Nano Electric, जानें फीचर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

एक बार चार्ज होने पर चल सकेगी 203km

कोहराम लाइव डेस्क : इंडिया की सबसे सस्ती कार नैनो की फिर से वापसी के संकेत मिल रहे हैं। साल 2017 में जैयम मोटिव ने घोषणा की थी कि ब्रांड के तहत Electric Nano को तैयार किया जा रहा है। लगभग 2 साल बाद 2019 के मध्य में सूचना मिली कि ओला Electric ने जेम नियो ईवी को सिटी टैक्सी के रूप में खरीदने के लिए टाटा मोटर्स फाइनेंस से 40 करोड़ का डेब्ट फंड लिया है। अब Electric Nano के टेस्ट म्यूल को पुणे में टेस्टिंग के दौरान स्पोर्ट किया गया है।

ब्लैक बंपर का इस्तेमाल

टाटा नैनो ईवी यानी Jyam Neo को न तो शहरी टैक्सी के रूप में पेश किया गया है और न ही निजी वाहन के रूप में। ऐसा प्रतीत होता है कि टाटा और जैयम ने इस परियोजना को पूरी तरह से खो दिया है, क्योंकि हाल ही में एक अनिर्धारित नियो को देखा गया है। Spice shots के अनुसार इसमें टाटा की ब्रांडिंग कहीं भी दिखाई नहीं दे रही है। इसमें ब्लैक बंपर का इस्तेमाल किया गया है। जो इसकी लागत को कम करने में काम आएगा।

इसे भी पढ़ें : जल्‍द आ रही नई कार Jeep Compass 7 जनवरी को लांच करेगी जीप इंडिया

डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले से लैस

सामने आई तस्वीरों में नियो ईवी पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले से लैस है जो सेंटर कंसोल के ऊपर लगा है। रिपोर्ट के अनुसार टाटा नैनो ईवी को कंपनी 17.7Kwh, 48v के मोटर के साथ पेश करेगी। जो करीब 23bhp की पावर से लैस होगा। बता दें, इस मोटर का प्रयोग कंपनी टियागो और टिगोर में भी करती है।

रिवर्स पार्किंग सेंसर

इस Electric कार में कंपनी बतौर फीचर्स ड्राइवर एयरबैग, एबीएस, फ्रंट पैसेंजर सीट बेल्ट रिमाइंडर और मानक के रूप में रिवर्स पार्किंग सेंसर का प्रयोग करेगी। वहीं इस  कार की टॉप स्पीड 85 किमी प्रति घंटा होगी। फिलहाल इसकी ड्राइविंग रेंज को लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी लेकिन दावा किया जा रहा है कि यह सिंगल चार्ज में 203 किमी तक चलने में सक्षम होगी।

इसे भी पढ़ें : सर्दियों में Car का रखें विशेष रख-रखाव, नहीं तो हो सकती है ये परेशानी…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Citroen eC3X इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, खासियत जानें…

Kohramlive : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग...

टायर हमेशा काले ही क्यों होते हैं? वजह जानेंगे तो कहेंगे- वाह…

Kohramlive : सड़क पर दौड़ती कार हो, हाईवे पर...

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...