UP : बनारस के अशाश्वमेध थाना के मीर घाट पर एक योग प्रशिक्षक की गंगा में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नई दिल्ली नितिन सिंह (47) के रूप में हुई है। नितिन सिंह पत्नी कंचन और बच्चों के साथ वाराणसी घूमने आये थे। मीर घाट पर पत्नी-बच्चों को किनारे बैठाकर गंगा स्नान के लिए उतरे। बताया जा रहा है कि नितिन तैराकी भी जानते थे। स्नान के दौरान करतब दिखाते हुये बार-बार डुबकी लगा रहे थे। एक डुबकी के बाद लंबे समय तक ऊपर न आने पर पत्नी ने शोर मचाया। सूचना मिलते ही NDRF, स्थानीय गोताखोर और दशाश्वमेध चौकी प्रभारी अनुजमणि तिवारी की टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कुछ ही देर में नितिन को गंगा से बाहर निकाला गया। CPR देने की कोशिश हुई, पर सफलता नहीं मिली। नितिन को कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल ले जाया गया डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। हादसे की खबर मिलते ही दिल्ली से परिजन वाराणसी रवाना हो गये।
आंखों के सामने गंगा में समा गया सुहाग…
Date:

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें
Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...
रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…
Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...
एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…
Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...
मंदिर वाले कमरे में खाना खाना सही है या नहीं, वास्तु क्या कहते हैं… जानें
Kohramlive : भारतीय घरों में मंदिर सिर्फ पूजा का...
‘ईथा’ के टीजर ने मचाई सनसनी, श्रद्धा कपूर के नये लुक ने जीता दिल…
Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर बिल्कुल...











