Bihar : बिहार के मुजफ्फरपुर(Muzaffarpur) जंक्शन के पास बुधवार दोपहर एक अजीबोगरीब और फिल्मी नजारा देखने को मिला। रेलवे कॉलोनी परिसर में एक युवक करीब 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और नीचे खड़े लोगों के सामने अपनी प्रेमिका को बुलाने की जिद पर अड़ गया। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते वहां हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और प्रशासन के लिये स्थिति बेहद संवेदनशील बन गई।
इसे भी पढ़ें : Iran की अमेरिका को खुली चेतावनी, आज से ये होगा निशाना…
इसे भी पढ़ें : Plane Crash : बड़ा विमान हा’दसा, 29 मौ’त…
Muzaffarpur के देवरिया का रहने वाला युवक
टावर पर चढ़े युवक की पहचान अनिश कुमार के रूप में हुई है, जो मुजफ्फरपुर के देवरिया का रहने वाला बताया जा रहा है। टावर के ऊपर से वह लगातार चिल्लाकर कह रहा था, “मेरी गर्लफ्रेंड को यहां बुलाओ, वरना मैं नीचे नहीं उतरूंगा।” उसकी इस जिद ने पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों की चिंता बढ़ा दी। मौके पर पहुंची पुलिस लाउडस्पीकर के जरिये युवक को समझाने की कोशिश की और उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिये मनाने में जुट रहे। फायर ब्रिगेड टीम को भी अलर्ट रखा गया। टावर के नीचे सुरक्षा के इंतजाम किये गये। भीड़ को नियंत्रित करने के लिये पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
इसे भी पढ़ें : Rules Change : आज से बदल गये ये 7 बड़े नियम… जानें
इसे भी पढ़ें : पहली तारीख, महंगा हुआ LPG सिलेंडर… जानें कितना














