spot_img
spot_img

अवैध संबंध में मारा गया देवानंद, शव को 150 किमी दूर लाकर फेंका, ऐसे हुआ खुलासा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : दशम फॉल के सेल्‍फी प्‍वाइंट के पास मिले अज्ञात शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने इस ब्‍लाइंड केस का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक की हत्‍या जमशेदपुर के सुंदरनगर में की गई थी। अपराध को छुपाने के लिए शव को 150 किमी. दूर तैमारा घाटी में लाकर फेंक दिया था। आरोपियों ने मृतक की पहचान छुपाने के लिए चेहरा भी जला दिया था।

जांच में पता चला कि अवैध संबंध में मृतक देवानंद की प्रेमिका के पति ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर गला दबाकर उसकी हत्‍या कर दी थी। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 5 मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्‍त बोलेरो जब्‍त किया है। साथ ही घटना में शामिल दो अन्‍य अभियुक्‍त को भी गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़ें :  जेल गई SDM बनी जज की दुल्‍हन, शादी का कार्ड हो रहा वायरल

इसे भी पढ़ें : अनोखा शादी समारोह : एक ही मंडप में बाप-बेटे, ससुर-दामाद, भाई-बहन ने लिए सात फेरे

मृतक की पहचान देवानंद मांझी, सरवेरिया थाना, बोरा बाजार, जिला पुरुलिया के रूप में हुई थी। मृतक के परिजनों द्वारा 31 जनवरी को आदित्‍यपुर थाना में सनहा दर्ज कराया था। ये पूरी तरह से ब्‍लाइंड केस था। मामले की जांच को लेकर रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा और ग्रामीण एसपी नौशाद आलम के मागदर्शन में एसडीपीओ बुंडू के नेतृत्‍व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। गठित टीम ने मामले की जांच शुरू की। जांच में मृतक के कॉल डिटेल्‍स के आधार पर प्रेमिका के पति सोमाय टुडू से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्‍वीकार कार लिया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने 5 मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्‍त बोलेरो संख्‍या JH05CE-7474 को जब्‍त किया है। साथ ही घटना में शामिल दो अन्‍य अभियुक्‍त सीताराम सरदार और वीर सिंह देवगम को भी गिरफ्तार किया। जिनके पास से एक-एक मोबाइल फोन जब्‍त किया और एक अन्‍य अभियुक्‍त फरार। सीताराम सरदार की निशानदेही पर घटनास्‍थल से गला दबाने में प्रयुक्‍त बोलेरो वाहन का तौलिया, दबानेवाले रबड़ का बेल्‍ट बरामद किया है। इन्‍होंने बताया कि शव को खाई में गिराने के क्रम में शव से हाथ छूट जाने के कारण मैं भी खाई में नीचे गिर गया था। जहां इनका चप्‍पल छूट गया। जिसे पुलिस ने बरामद किया है।

इसे भी पढ़ें : एक तरफा प्यार का खौफनाक अंजाम, युवती के मंगेतर के साथ किया ये

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...