मर्डर या सुसाइड : फैक्ट्री में लटकी मिली गार्ड की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची :  राजधानी रांची के एक फैक्ट्री में झूलती मिली गार्ड की लाश। ये फैक्ट्री है तुपुदाना के इंडस्ट्रियल एरिया में। नाम है ज्ञानदीप फैक्टरी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, लाश के पास से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। गार्ड को मार कर लटका दिया गया है या उसने आत्महत्या की है, इस पर पुलिस छानबीन कर रही है।

मृतक की पहचान 52 साल के सुनील कुमार रजवार के रूप में  हुई है और वह जगन्नाथपुर इलाके के न्यू शिव मंदिर कॉलोनी का रहने वाला बताया जा रहा है। सुनील फैक्ट्री में पिछले दो सालों से गार्ड की नौकरी कर रहा थे।

कंपनी के मैनेजर के मुताबिक, कंपनी के मालिक ही इस मामले में कुछ बता सकते हैं। वहीं सिक्योरिटी पदाधिकारी ने बताया कि इस संबंध में उन्हें किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं है। पुलिस अब परिजनों के बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई करेगी।

इसे भी पढ़ें : डॉक्टर के घर में चल रहा था @Sex Racket, संचालक और 4 महिला चढ़े पुलिस के हत्थे

इसे भी पढ़ें : इस नदी से निकल रहा अंगार और धुआं, लोगों में दहशत

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जून का पहला सप्ताह : सभी 12 राशियों का हाल… जानें

KohramLive Desk : जून महीने का पहला सप्ताह कई...

अब हरमू से कांके डैम तक चलेगा बुलडोजर…

Ranchi : कभी शहर की प्यास बुझाने वाले तालाब,...

रांची के DC पहुंचे वृद्धाश्रम, बांटा अपनापन…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री आज नगड़ी...

DC ने की समीक्षा, PDS दुकानों की होगी नियमित निगरानी…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता...