Hazaribagh : हजारीबाग के उरीमारी कोलियरी में बेखौफ अपराधियों ने ट्रेड यूनियन से जुड़े स्थानीय नेता संतोष सिंह को गोलियों से भून दिया। संतोष सिंह के मारे जाने की फैली खबर के बाद इलाके में तहलका मच गया। गोलबंद हुये लोग सड़क पर उतर आये। गुस्साये लोगों ने उरीमारी कोलियरी, बिरसा कोलियरी और न्यू बिरसा कोलियरी को बंद करा दिया। पुलिस को जमकर कोसा गया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई। संतोष सिंह की हत्या किसने और क्यों की, इसका खुलासा अबतक नहीं हो पाया है। यह हत्या वर्चस्व के खेल का नतीजा तो नहीं? इस बिंदु पर भी पुलिस तहकीकात कर रही है। खबर है कि संतोष सिंह पोटंगा लुकैयाटांड़ में गाड़ी से अपने घर जा रहे थे, तभी बाइक सवार लोगों ने गाड़ी रुकवाई। उनसे कुछ देर तक बातचीत की और इसके बाद उन्होंने संतोष को गोलियां दागनी शुरू कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर बड़े आराम से भाग निकले। खून से लथपथ संतोष सिंह को तुरंत रांची के इरबा स्थित मेदांता हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनके प्राण निकल गये। मारे गये संतोष सिंह कोयला कंपनी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में काम भी करते थे। वह कोलियरी के विस्थापितों के हक के आंदोलनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची। हत्यारों की खोज में पुलिस जुटी हुई है।
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला
इसे भी पढ़ें :पहाड़ों का सीना चीर यहां सब हो रहे मालामाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :नाले में गिरी बस, मची चीख-पुकार









