spot_img

सनसनी :  Murder कर इंसानी मांस को खाया, अचार बनाकर मार्केट में बेचा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • रूस के क्रासनोदर शहर में एक कपल ने 30 से अधिक लोगों का किया खून
  • सबसे अंत में 2017 में 35 साल की एक वेट्रेस एलेना वशुर्शेवा को बनाया था शिकार
  • पुलिस कस्‍टडी में दिमित्री बाकेशेव और उसकी पत्‍नी नतालिया ने स्‍वीकार किया जुर्म
  • दिमित्री को 12 व नतालिया को 11 साल की मिली थी सजा, बाद में दिमित्री की हो गई मौत

कोहराम लाइव डेस्‍क : दुनिया में अपराध संबंधी तरह-तरह की घटनाएं सुनने और जानने को मिलती हैं। कई घटनाएं हमें चौकाती हैं, हैरान करती हैं, तो कई डराती भी हैं। कुछ ऐसी सनसनीखेज घटनाएं होती हैं, जिन पर सहसा यकीन नहीं होता है, पर ऐसी घटनाएं जब हकीकत साबित हो जाती हैं, तो ऐसी इंसानी फितरत से नफरत भी होती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं रूस के क्रासनोदर शहर में वर्ष 2017 में पकड़े गए एक ऐसे पति-पत्‍नी की जो किसी इंसान चाहे वह महिला हो या पुरुष, को पहले Murder करते थे, उसके बाद उसका मांस खाते थे। यहां तक कि मांस का अचार बनाकर मार्कट में दूसरे को खिलाने क लिए बेच भी देते थे। पति था 35 वर्षीय दिमित्री बाकेशेव व उसकी पत्‍नी थी 42 वर्ष की नतालिया।

साल 2017 में पुलिस ने उन्‍हें गिरफ्तार किया था। उन पर एक वेट्रेस के साथ एक अन्य व्यक्ति को Murder करने कि और उसके बाद उनका मांस खाने का आरोप लगा था। बाद में जब इन दोनों ने राज खोला तो जिसने भी सुना, हैरान रह गया। पुलिस ने बाद में खुलासा किया था कि इस कपल ने 30 से अधिक लोगों को मारा था। उसके बाद उनके मांस से अचार बनाकर उसे लोकल रेस्टोरेंट भी में बेचा था।

इसे भी पढ़ें :कानपुर के इस मंदिर में होती है Ravana की पूजा

पुलिस गश्‍त के दौरान मिला क्‍लू, घर में था तहखाना

मामले का राज कुछ यूं खुला। पुलिस को गश्त के दौरान एक मोबाइल फोन मिला। पुलिस ने जब फोन चेक किया तो उसमें एक फोटो दिखी। एक आदमी मानव शरीर के साथ सेल्फी ले रहा था। इसके बाद पुलिस ने इस व्यक्ति की तलाश शुरू की। बाद में उक्‍त कपल तक पहुंचने में सफल हुई। पुलिस ने जब इस कपल के घर की तलाशी ली तो उसके होश उड़ गए। घर से पुलिस ने आठ लोगों के शरीर के अंग बरामद किए। इतना ही नहीं, उनके घर में एक तहखाना भी मिला था। वहां से पुलिस ने 19 लोगों की खाल बरामद की थी।

जार में मिला इंसानी मांस का अचार

पुलिस को कपल के घर से एक अचार का जार भी बरामद हुआ था। बाद में खुलासा हुआ कि अचार इंसानी मांस का बना हुआ अचार था। उबले हुए मांस के साथ कई डिब्बे उनकी रसोई में पाए गए थे। इस दौरान पुलिस को उनके घर से कई मोबाइल फोन भी मिले थे। पुलिस को एक मोबाइल फोन से एक वीडियो भी मिला था, जिसमें इस कपल ने बताया था कि इंसान का मांस कैसे पकाया जाता है। उस दौरान कई मीडिया रिपोर्ट में इस बात का दावा किया था कि इस कपल ने अपना आखिरी शिकार एक वेट्रेस को बनाया था, जिसे उन्होंने एक डेटिंग एप के जरिये उसे बुलाया था। ऐसा भी दावा किया गया था कि वेट्रेस की उम्र 35 साल की थी। उसका नाम एलेना वशुर्शेवा था। वह 35 साल के दिमित्री बाकेशेव को लुभाने की कोशिश करती थी और दिमित्री की 42 साल की पत्नी नतालिया को यह बिल्कुल पंसद नहीं था। इसलिए दिमित्री और नतालिया ने एलेना को मार डाला। पुलिस पूछताछ के दौरान इस कपल ने स्‍वीकार किया था कि उन्होंने सबसे पहला शिकार साल 1999 में बनाया था और उसके बाद से वे ऐसा करने लगे।

इसे भी पढ़ें :पुरुष भी Breast Cancer के इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

दिमित्री को नतालिया ने लिया था गोद, 18 साल का होने पर कर ली शादी

उस समय यह दावा किया गया था कि नतालिया ने एक अनाथालय से दिमित्री बाकेशेव को गोद लिया था और जब वह 18 साल का हो गया,तब उसने उससे शादी कर ली। दिमित्री डेटिंग एप के जरिये महिलाओं को फंसाता था। जो लड़कियां आती थीं, वे उन्हें मार कर खा जाते थे। नतालिया पेशे से नर्स थी। दोनों मिलिट्री एकेडमी के क्‍वार्टर हॉस्‍टल में रहते थे। मामले के खुलासे के बाद यह पता चला कि इन दोनों ने कई मिलिट्री के स्टूडेंट और ट्रेनी पायलटों को यह मांस खिलाया था। दोनों पति-पत्नी को सजा मिली थी। दिमित्री को 12 और नतालिया को 11 साल की सजा मिली थी। बाद में दिमित्री की मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़ें :Health Kiosk की सुविधा अब दे रहा है मध्य रेलवे

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तीस्ता किनारे दिखा दुर्लभ मेहमान,पहचान होते ही बढ़ी हलचल…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के उत्तर बंगाल क्षेत्र से...

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

Mahavir Jayanti 2026: खास है कल का दिन… जानें क्यों

Kohramlive : हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष...