Kohramlive : मुखिया अमरावती देवी के पति मुन्ना यादव की बीच बाजार गोली मारकर हत्या कर दी गई। अमरावती देवी आरा के पश्चिम गुंडी पंचायत की मुखिया हैं। सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज के अनुसार मुन्ना यादव बाइक से जा रहे थे। दो लोग मुन्ना का दौड़ते हुए पीछा कर रहे थे। उनके हाथों में हथियार था। अपराधियों ने फायरिंग शुरु कर दी। मुन्ना बाइक से गिर गये। उनके गिरते ही एक अपराधी ने उनके सिर में गोली दाग दी। फिर, दूसरे अपराधी ने भी सिर में ही गोली मारी। गोली मारने के बाद दोनों बदमाश हथियार लहराते हुए भाग निकले। वारदात के बाद गुस्साए लोगों ने संदेही गुनहगारों के घर पर धावा बोल दिया। घर से सामान निकाल फूंक डाला। वारदात की फैली खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और अपनी कार्रवाई में जुट गई। घटना बिहार के आरा की है।

इसे भी पढ़ें : म’रने से पहले अंकित खोल गया निवेदिता की ह’त्या के पीछे छिपे राज…
इसे भी पढ़ें : रांची में निवेदिता की ह’त्या के संदेही गुनहगार अंकित की मिली डे’ड बॉडी…
इसे भी पढ़ें : अब गंगा के रास्ते बिहार और बंगाल तक, मरीजों को मुफ्त सेवा…जाने कहां व कब से
इसे भी पढ़ें : चक्रवात ‘मोचा’ से आज भारी बारिश, IMD ने जारी की एडवाइजरी
इसे भी पढ़ें : PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के माता-पिता के घर पहुंची खूंटी पुलिस… देखें क्यों












