Ranchi : रांची जिला प्रशासन ने नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 को लेकर अपनी पूरी तैयारी कर ली है। रांची से सटे कांके ट्रांसपोर्ट नगर, सुकुरहुट्टू, स्थित वज्रगृह एवं मतगणना स्थल का देर रात गहन निरीक्षण किया गया। रांची के DC सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) मंजूनाथ भजन्त्री ने अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों के साथ पूरे परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुचारु ढंग से संपन्न कराने के लिये कई अहम दिशा-निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम, सुरक्षा घेरा, कर्मचारियों की तैनाती, प्रकाश व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण जैसे पहलुओं की बारीकी से जांच की गई। कमियों को तुरंत दूर करने और चौकसी बढ़ाने के सख्त निर्देश दिये गये। रांची पुलिस कप्तान राकेश रंजन ने सुरक्षा को लेकर स्पष्ट निर्देश दिये। कहा गया कि वज्रगृह और मतगणना स्थल के आसपास कड़ी निगरानी रखी जाये, अफवाह या उकसावे पर सख्ती से निपटा जाये। अतिरिक्त पुलिस बल और क्यूआरटी टीमों को अलर्ट मोड में रखने का आदेश दिया गया। नगर पालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत 23 फरवरी को मतदान होगा। मतदान के बाद पोलिंग पार्टियां सील्ड बैलट बॉक्स लेकर ट्रांसपोर्ट नगर स्थित स्ट्रांग रूम पहुंचेंगी। मतगणना 27 फरवरी 2026 को यहीं निर्धारित स्थल पर की जायेगी। रांची नगर निगम में 53 वार्डों के लिये 909 मतदान केंद्र बनाये गये हैं।वहीं बुंडू नगर पंचायत में 13 वार्डों के लिये 16 मतदान केंद्र तय किये गये हैं। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त सौरभ भुवनिया, सदर SDO कुमार रजत, बुंडू के SDO किस्टो कुमार बेसरा, रूरल SP प्रवीण पुष्कर समेत कई प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।जन शिकायतों के लिए रांची जिला प्रशासन ने ‘अबुआ साथी’ व्हाट्सएप नंबर 9430328080 जारी किया है।
निकाय चुनाव कल, 53 वार्ड के लिये बने 909 बूथ…
Date:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…
Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...
JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों
Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...
जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…
Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...
रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…
Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...
गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें
Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...











