UP : उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की राजनीति में एक बड़ा मोड़ आ गया है। सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की विधायकी समाप्त कर दी गई है। हेट स्पीच केस में दो साल की सजा सुनाये जाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उनकी विधानसभा सीट को रिक्त घोषित कर दिया है। रविवार को विशेष तौर पर सचिवालय खोलकर चुनाव आयोग को इसकी जानकारी भेजी गई।
क्या था मामला
दरअसल, यह मामला 3 मार्च 2022 को हुये चुनाव प्रचार का है। इल्जाम है कि अब्बास अंसारी ने मऊ के पहाड़पुर मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुये प्रशासन को धमकी दी थी कि, “चुनाव के बाद हिसाब-किताब किया जायेगा, सबक सिखाया जायेगा।” इसे नफरती भाषण और आचार संहिता का उल्लंघन माना गया।
कोर्ट का फैसला
सीजेएम डॉ. केपी सिंह की अदालत ने अब्बास अंसारी को दोषी करार देते हुये, 2 साल की सजा और ₹11,000 जुर्माना लगाया। वहीं, उनके साथी मंसूर अंसारी को धारा 120बी के तहत 6 माह की सजा और ₹1,000 का जुर्माना सुनाया गया। अब विधानसभा सीट खाली होने से मऊ में उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। इस घटनाक्रम ने सियासी सरगर्मियां बढ़ा दी हैं।
इसे भी पढ़ें : Miss World 2025 : थाईलैंड की बेटी बनी दुनिया की रानी, मिस वर्ल्ड ओपल सुचाता की कहानी
इसे भी पढ़ें : रांची DC को आया गुस्सा, दो इंजीनियरों की सैलरी होल्ड… जानें क्यों












