Kohramlive : सुप्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी से 20 करोड़ रुपये की डिमांड की गई है। रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी मिली है। ये धमकी मेल पर मिली है। मुकेश अंबानी के सिक्योरिटी इंचार्ज ने मुंबई के गामदेवी थाने में केस दर्ज कराया है। प्राथमिकी भादवि की धारा 387 और 506 (2) के तहत दर्ज की गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को 27 अक्टूबर को ईमेल पर जान से मारने की धमकी मिली। इसमें 20 करोड़ रुपये न देने पर गोली मारने की धमकी दी गई है। किस शख्स ने धमकी भरा मेल भेजा, उसका पता लगाया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया था। पुलिस जांच में जुटी है।
इसे भी पढ़ें : शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी की बढ़ी ईडी रिमांड, जानें कब तक
इसे भी पढ़ें : झारखंड में नवाजी गई जापान की खिलाड़ी नगाई हाजुकी… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : लातेहार में हाथियों का तांडव… देखें
इसे भी पढ़ें : शरद पूर्णिमा और साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज, कैसे क्या करें… जानें यहां
इसे भी पढ़ें : इन राशि वालों पर मां लक्ष्मी आज रहेंगी मेहरबान… जानें
इसे भी पढ़ें : BPSC 67वीं परीक्षा का रिजल्ट आउट, यहां करें चेक…
इसे भी पढ़ें : फास्ट चार्जिंग के साथ Oppo लाया धमाकेदार फोन, कीमत बस…






