spot_img

​सांसद वीडी राम बोले, अब टालमटोल नहीं, जमीन पर दिखे काम…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : पलामू सांसद विष्णु दयाल राम की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई, जिसमें जिले के विकास कार्यों की सघन समीक्षा की गई। बैठक में DC दिनेश यादव, विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, अनंत प्रताप देव, नरेश सिंह समेत तमाम जनप्रतिनिधि और आला अधिकारी मौजूद रहे। सांसद ने एनएच, पीएमजीएसवाई और ग्रामीण कार्य विभाग की योजनाओं को बिंदुवार खंगाला। चिनिया–खुथुआ और नगर ऊंटारी–रोहिणिया पथ में आ रही अड़चनों पर नाराजगी जताते हुये स्पष्ट निर्देश दिये कि गतिरोध तुरंत दूर हों, काम में देरी नहीं चलेगी। पीएमजीएसवाई के तहत 773 गांवों के सड़क सर्वे और लंबित आवासों को शीघ्र पूरा करने पर भी जोर दिया गया।

गर्मी से पहले पानी की पक्की व्यवस्था

आगामी गर्मी को देखते हुये सांसद ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को अलर्ट मोड में रहने को कहा। खराब चापाकल और जलमीनारें युद्ध स्तर पर दुरुस्त करने और सोन–कनहर पाइपलाइन योजना को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया। बिजली विभाग को जर्जर तार बदलने और कृषि के लिये अलग फीडर सुनिश्चित करने को कहा गया। स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की रिपोर्ट तलब की गई, पारा शिक्षकों के स्थानांतरण पर सुझाव लिये गये। वहीं, भंडरिया और बरगढ़ स्वास्थ्य केंद्रों में एम्बुलेंस की उपलब्धता और बिजली कनेक्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। धान अधिप्राप्ति के बाद 690 किसानों के लंबित भुगतान और बोनस राशि को तत्काल जारी करने का आदेश देकर सांसद ने साफ संदेश दिया किसानों का हक़ प्राथमिकता है। सांसद वी.डी. राम ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, “पिछले निर्देशों के अनुपालन में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जनहित में सकारात्मक सोच के साथ काम करें, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।  बैठक में SP अमन कुमार, DDC पशुपतिनाथ मिश्रा समेत जिले के सभी आला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...