spot_img

सांसद ने दिये कड़े टास्क… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : पलामू लोकसभा क्षेत्र के सांसद विष्णु दयाल राम की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की अहम बैठक हुई। बैठक में पिछली बैठकों में दिये गये निर्देशों की विस्तृत समीक्षा की गई और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये। DRDA निदेशक रवीश राज सिंह ने पिछली बैठक के निर्देशों के अनुपालन पर रिपोर्ट पेश की। सांसद ने सभी विभागों से विस्तार से जानकारी लेते हुये कार्यों की प्रगति पर संतोष जताया और समयबद्ध कार्य पूरा करने पर जोर दिया। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने चिनिया से खुथुआ मोड़ एवं गढ़वा शाहपुर तक सड़क निर्माण कार्य को लेकर चर्चा की। कार्यपालक अभियंता ने इस संबंध में अपनी रिपोर्ट समिति के सामने रखी। चामा से पेशका सड़क पर हो रहे अतिक्रमण पर भी गंभीरता से विचार हुआ। 317 बसावटों के सर्वेक्षण की सूची संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराई गई है और आवश्यक कार्रवाई हेतु पत्राचार किया गया है। सांसद ने सोन-कनहर पाईपलाइन जलापूर्ति योजना को भी समय पर पूरा कराने के निर्देश दिये। पाइपलाइन बिछाने के दौरान सड़क को हुये नुकसान की शिकायतों को देखते हुये कार्यपालक अभियंता को मिट्टी भराव और मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा गया। शिक्षा क्षेत्र में सांसद ने कस्तूरबा आवासीय विद्यालय समेत सभी विद्यालयों में पेयजल एवं शौचालय सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में जिले में 4,23,990 आयुष्मान कार्ड जारी करने की जानकारी मिली, जिसे सांसद ने सराहा। धान अधिप्राप्ति को लेकर किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश भी सांसद ने दिये। कुछ विभागों के समय पर कार्य न करने पर सांसद ने नाराजगी जताते हुये सख्त हिदायत दी कि निर्देशों का पूर्ण और अक्षरशः पालन किया जाये। बैठक में DC शेखर जमुआर, SP दीपक कुमार पांडे, कई विधायकों, जिला परिषद अध्यक्ष, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी, प्रखंड प्रमुख तथा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : रांची में अब ‘नो रिस्क’ बोटिंग, DC ने दिये सख्त निर्देश… जानें

इसे भी पढ़ें : Bengal Chunav Result : रुझानों में BJP की प्रचंड धमक, ममता बोलीं, सूर्यास्त के बाद जीतेंगे

इसे भी पढ़ें : साढ़े चार महीने की ‘नन्ही नजर’ ने जीता अवार्ड…

इसे भी पढ़ें : मधुबनी में बहू ने सास को उतारा मौ’त के घाट…

इसे भी पढ़ें : रांची यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का नया ‘टर्न’, अब ऑप्शन चुनेंगे छात्र…

spot_img

Related articles:

रांची में अब ‘नो रिस्क’ बोटिंग, DC ने दिये सख्त निर्देश… जानें

Ranchi : जबलपुर क्रूज हादसे के बाद जिला प्रशासन...

Bengal Chunav Result : रुझानों में BJP की प्रचंड धमक, ममता बोलीं, सूर्यास्त के बाद जीतेंगे

Kohramlive : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना...

साढ़े चार महीने की ‘नन्ही नजर’ ने जीता अवार्ड…

Jamshedpur : जमशेदपुर में रहनेवाली केवल साढ़े चार महीने...

मधुबनी में बहू ने सास को उतारा मौ’त के घाट…

Bihar : मधुबनी के कलुआही थाना क्षेत्र के मलमल...

रांची यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का नया ‘टर्न’, अब ऑप्शन चुनेंगे छात्र…

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय अब स्नातक के बाद पीजी...