Ranchi(Bhavna Thakur) : राजधानी रांची(Ranchi) के डोरंडा थाना क्षेत्र के मणिटोला मोहल्ला में रहनेवाली नाहिद परवीन के कब्र से लाश बाहर आते ही एक बहुत बड़ा राज बेनकाब हो गया। जैसी शंका थी, ठीक वैसा ही निकला। गोद ली बेटी ही हत्या की सूत्रधार निकली। उसने अपने प्रेमी अरबाज खान उसके दोस्त समीर और दो अन्य के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। पहले से तय प्लानिंग के तहत बीते 24 अप्रैल की रात गोद ली नाबालिग बेटी ने अपने प्रेमी अरबाज खान, उसके दोस्त समीर और दो अन्य के साथ मिलकर तकिये से मुंह दबाकर नाहिद परवीन की हत्या कर दी।
Ranchi पुलिस ने अपराधियों को धर दबोचा
फिर पूरे घर को साफ किया गया और पूरे टोला-मोहल्ला में यह कहानी गढ़ दी कि बाथरूम में गिरने से मौत हो गई। तब परिवार के लोगों ने बिना शक किये शव को डोरंडा कब्रिस्तान में दफना दिया। दफनाने से पहले जब शव को नहलाया गया, तो गर्दन और शरीर पर चोट के निशान कुछ लोगों ने देखे थे। यहीं शक एक बड़ा राज खोल गया। परिवार के मो. हलीम के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर सबसे पहले मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला। मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट ने साफ कर दिया कि यह हादसा नहीं, सोची-समझी हत्या थी। पुलिस ने गोद ली गई बेटी को उठा लिया।
इसे भी पढ़े : UP : असिस्टेंट प्रोफेसर B.Ed भर्ती के लिए आवेदन फिर से शुरू…
इसे भी पढ़े : Bihar : बच्चे पड़े भारी, छिन गई नगर परिषद अध्यक्ष की कुर्सी…
उसने अपना जुर्म कबूल करते हुये पुलिस को बताया कि नाहिद परवीन एक पेंशनभोगी विधवा थीं। कोई संतान नहीं होने पर 15 साल पहले उसे गोद लिया था। उसी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मां का गला घोंट दिया। वह अपने प्रेमी अरबाज खान पर खूब पैसे खर्च कर रही थी। उससे शादी करना चाहती थी। मां इस रिश्ते के खिलाफ थी। मां उसके प्यार की राह का सबसे बड़ा कांटा थी, जिस कारण उसे मार डाला। पुलिस ने उसके प्रेमी अरबाज खान और उसके दोस्त समीर को अरेस्ट कर लिया। इस कांड में शामिल दो अन्य की तलाश जारी है। सुनें क्या बोले रांची के सिटी SP पारस राणा….
इसे भी पढ़ें : चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…
इसे भी पढ़ें : भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…
इसे भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…
इसे भी पढ़ें : पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…






