PALAMU : पलामू जिले के नीलांबर-पीतांबर (लेस्लीगंज) थाना क्षेत्र के महावीर मोड़ डालटनगंज-पांकी मुख्य मार्ग पर तीन नवंबर को संतोष राम पर गोली चलने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया गया है। पुलिस ने इस सिलसिले में सोमवार को लेस्लीगंज एसडीपीओ के समक्ष आत्मसमर्पण कर अपने गुनाह कबूल करने वाले दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उनके पास से घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा (पिस्तौल) बरामद किया गया है।
संतोष राम पर गोली चलाने वाला युवक उसके दोस्त चैनपुर के सेमरटांड़ निवासी संतोष राम के पुत्र शशि कुमार चन्द्रवंशी और अप्राथमिकी आरोपी लेस्लीगंज पहाड़ी भकासी निवासी और वर्तमान में कांदू मोहल्ला के रहने वाले उदय राम के पुत्र साहिल कुमार निकला है।
बता दें कि जख्मी संतोष राम और सेमरटांड़ निवासी संतोष राम दोनों दोस्त थे। एक साथ मेदिनीनगर के अमित मेडिकल में काम करते थे। इस बीच संतोष राम ने दोस्त की पत्नी को प्रेम जाल में फंसा लिया। दोनों का प्रेम इतना परवान चढ़ा कि महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने लगी। महिला अपने पति को मानसिक के साथ-साथ आर्थिक रूप से टार्चर करती थी। बेटा शशि प्रताड़ना और समाज के ताने झेलकर परेशान हो गया था। उसने संतोष को मार डालने की योजना बनाई और दोस्त के साथ मिलकर उसपर गोली चला दी।
दिल्ली पुलिस को चकमा देकर लाया था हथियार
लेस्लीगंज के एसडीपीओ आलोक कुमार टूटी ने बताया कि मेदिनीनगर के बेलवाटिका निवासी संतोष पर गोली चलाने की घटना में सेमरटांड़ निवासी संतोष राम के पुत्र शशि कुमार और उसके एक साथी पर मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के बढते दबाव से परेशान होकर दोनों ने उनके समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पूछताछ के दौरान आरोपी शशि ने बताया कि संतोष राम की हत्या करने के लिए दिल्ली के चोर बाजार से हथियार खरीदा था और वहां की पुलिस को चकमा देकर हथियार लेकर मेदिनीनगर पहुंचा था।
इसे भी पढ़ें :अब रात में भी होगा Post-mortem, जानिए क्या है नया फैसला
इसे भी पढ़ें :घर में घुसकर CISF जवान की पत्नी को गोलियों से भूना, भाई बोला…
इसे भी पढ़ें :पत्रकार से बदसलूकी करने वाले 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड…
इसे भी पढ़ें :पिठोरिया बाजार में दिन दहाड़े हत्या, सनसनी
इसे भी पढ़ें : एक करोड़ के इनामी प्रशांत बोस को DGP ने क्यों कहा महासागर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :पुलिस की स्कॉर्पियो का ट्रक ने क्या किया हाल, देखें
इसे भी पढ़ें :रांची में T-20 मुकाबला : टिकटों की बिक्री शुरू, जान लें क्या है नियम
इसे भी पढ़ें :Australia Win T20 WC: मार्श बने Player of the match, जानिए किस टीम को कितनी राशि मिली
इसे भी पढ़ें :नक्सलियों का कहर: गया में चार को फंदे पर लटकाया, घर में मारा बम….








