Bihar : पति से बकझक होने के बाद घर छोड़ चली गई 5 बच्चों की मां संगीता अपनी हरकत से सबको चौंका गई। संगीता पर इल्जाम है कि उसने अपने बेटे के बर्थ डे पार्टी के बहाने अपने पति राम कुमार साह उर्फ मुन्ना साह को बुलाया और फिर उसे बांध कर दम भर मारा-पीटा और उसकी जान ले ली। इस भयानक कांड में संगीता का साथ उसे चाहनेवाले उसके प्रेमी कुंदन लाल दास ने दिया। यह सनसनीखेज वारदात दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र के कमरौली की है। अरेस्ट कुंदन का भरवाड़ा टोल के नजदीक एक पोल्ट्री फार्म है। पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुये पत्नी संगीता और उसके प्रेमी कुंदन लाल दास को आज सुबह अरेस्ट कर लिया। कुंदन रेलवे में काम करता है।
मुन्ना साह को मारने-पीटने के कई चश्मदीद गवाह पुलिस को मिले हैं, इसमें मुन्ना की मां मंजू देवी भी शामिल हैं। मंजू देवी ने पुलिस को बताया कि बेटे के साथ मारपीट की खबर पर वह कुंदन लाल दास के पोल्ट्री फॉर्म पहुंच गई थी। उसके सामने ही उसके बेटे को बेदम मारा-पीटा गया। उसके दाहिने आंख से खून बहने लगा। लोगों की भीड़ जुट जाने पर पुलिस आ गई। लहुलूहान बेटे को पहले स्वास्थ्य केंद्र सिंहवाड़ा ले जाया गया, वहां से उसे DMCH रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मंजू देवी का इल्जाम है कि दोनों पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होते रहता था। रोज-रोज के कलह से पूरा परिवार परेशान था, वहीं करीब एक महीने पहले बहू संगीता घर छोड़ कर चली गई थी। वह अपने प्रेमी कुंदन लाल दास के पोल्ट्री फॉर्म में रह रही थी। बेटे के बर्थ डे पार्टी के बहाने उसे बुलाया और उसका काम तमाम कर दिया।
इसे भी पढ़ें : मणिपुर में हुई घटना पर CM चिंतित, महामहिम को पत्र लिख कही यह बात… जानें
इसे भी पढ़ें : “जो करना है कर लो, मैं नहीं आऊंगा”, सुनते ही पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम… जानें
इसे भी पढ़ें : मासूम बेटे की मौ’त के बाद भी शांत थी मां, खुला बड़ा राज… जानें क्या
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव के अर्थतंत्र पर ATS की तीखी चोट… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : Jharkhand News : कई थाना प्रभारियों को किया गया इधर से उधर, देखें…








