GAYA : एक महिला अपने 3 बच्चों के साथ रात को बोरसी जलाकर सो रही थी। उसकी सास पड़ोस में किसी के मरने पर देखने गई थी। लौटकर सास ने जब दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं आया। बूढ़ी सास दरवाजा पीटती रही, जब काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिला तो गुस्से में सास ने जोर से दरवाजा को धकेला। दरवाजा खुल गया, जब अंदर पहुंची तो अवाक रह गई। बहू और तीनों बच्चे जमीन पर बेसुध पड़े थे। बूढ़ी सास जोर जोर से रोने लगी। आवाज सुनकर पास पड़ोस के लोग जुटे, जो कुछ देखा हैरान रह गये। महिला और उसके तीनों बच्चे मरे पड़े थे। पुलिस को सूचना दी गई। हृदय विदारक यह घटना बिहार के गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के मालती गांव की है।
महिला का नाम विभा देवी है। उसका पति बाहर रहकर नाई का काम करता है। गांव के लोगों और पुलिस का कहना है कि घर में सर्दी से बचने के लिए बोरसी जल रही थी। धुएं से सभी का दम घुट गया होगा। पुलिस ने घटनास्थल से बोरसी व मच्छड़ क्वायल बरामद किया है।
मुआवजा मांग रहे परिजन
परिजन पुलिस को शव को उठाने नहीं दे रहे हैं। मृतकों के परिजनों का कहना है कि पहले मुआवाजा दिया जाए। उसके बाद ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाए। इधर, डीएसपी विनय शर्मा का कहना है कि अभी जांच चल रही है। तत्काल प्रभाव से कुछ भी कह देना ठीक नहीं होगा। मौत कैसे हुई, इस बात की ठोस जानकारी पोस्टमार्टम के बाद पता चल सकेगी।
इसे भी पढ़ें :Ind Vs Sa : जीरो पर आउट होने पर Virat Kohli को यूजर्स ने कह दी ये बात…
इसे भी पढ़ें :लता मंगेशकर का ICU में इलाज जारी, डॉक्टर ने कहा- प्रार्थना करें
इसे भी पढ़ें :UP Election: BJP ने 85 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की, यहां देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :सुशांत सिंह राजपूत के बर्थडे पर रिया ने शेयर किया अनसीन वीडियो, कैप्शन में लिखी…
इसे भी पढ़ें : 10 लाख के हार्डकोर माओवादी महाराज ने डाला हथियार
इसे भी पढ़ें : न वीकेंड कर्फ्यू हटेगा न वापस होगा ऑड-ईवन, सीएम केजरीवाल के प्रस्ताव को LG से नहीं मिली मंजूरी
इसे भी पढ़ें : Facebook पर दो बच्चों की मां को हुआ प्यार, पति का हुआ ये हाल…
इसे भी पढ़ें : पूर्व MLA अमित महतो के बयान के क्या है मायने
इसे भी पढ़ें : सिगरेट देने से किया मना तो दबंग युवक ने कर डाला…
इसे भी पढ़ें : जमीन पर कब्जा दिलाने वाले बाबा के चेलों का क्या हुआ, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : पेट में पल रहा पड़ोसी का बच्चा, इंसाफ मांगती अनाथ लड़की, देखें वीडियो..
इसे भी पढ़ें : थानेदार के हटते ही बदल गया हाव-भाव और प्रभाव, देखें वीडियो












