GARHWA : गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र के सड़की गांव में फंदे पर झूलती एक महिला की लाश मिली। लाश मिलने की फैली खबर के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान संजय साह की 23 साल की पत्नी रीता देवी के रूप में हुई। लाश उसके घर के कमरे में ही फंदे पर लटकी मिली। संजय मुंबई में मजदूरी का काम करता है। जानकारी के अनुसार, रीता देवी अपने सास एवं ससुर के साथ गांव में रहती थी। घटना के वक्त ससुर बिगू साह खेत में काम करने गए थे। सास विमला देवी गांव में साग-सब्जी बेचने गई थीं। लौटी तो बहू को देखकर अवाक रह गयी। चीख-पुकार सुन आस-पड़ोस के लोग जुटे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इसे भी पढ़ें : BREAKING : राजधानी रांची में बाप ने 15 साल के बेटे को मारा छुरा, जानें क्यों…
इसे भी पढ़ें :UPSC ने जारी किया 2021 का Final Result, श्रुति शर्मा ने किया टॉप
इसे भी पढ़ें :1 जून से ‘Gold’ पर बदल जाएंगे ये बड़े नियम, जान लें वरना…
इसे भी पढ़ें :BREAKING : दबंग जमीन कारोबारी कमल भूषण मारा गया, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :जगह, हथियार और शूटर पहले से था तय, ऐसे हुई पंजाबी सिंगर मूसेवाला की हत्या, पढ़े …














