Vaishali : वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र के मनपुरा गांव में एक मां की ममता और पुलिस की मेहनत से एक मासूम बच्चा उसकी मां के पास लौट आया। गोलू कुमारी नाम की महिला ने जब 10 सितंबर 2024 को हाजीपुर के न्यू बुद्ध अपोलो इमरजेंसी हॉस्पिटल में बच्चे को जन्म दिया, तो उसे यह बताया गया कि उसका बच्चा कुछ ही देर में मर गया। लेकिन मां का दिल इस बात पर यकीन नहीं कर पाया। उसने पुलिस का दरवाजा खटखटाया और मामले की शिकायत की, लेकिन शुरू में पुलिस को भी कोई ठोस सुराग नहीं मिला। फिर, महिला पुलिस अधिकारी पुष्पम प्रज्ञा ने मामले को अपने हाथ में लिया और कॉल डिटेल्स से 200 दिन बाद मामले का खुलासा कर दिया। पुष्पम प्रज्ञा ने जब महिला के द्वारा दिये गये मोबाइल नंबर के कॉल डिटेल्स खंगाले, तो यह सुराग मिलने शुरू हुये। 10 दिसंबर 2024 तक की डिटेल्स ने यह साबित कर दिया कि गोलू कुमारी का पति राजेश कुमार संलिप्त था। उसके पास से कई संदिग्ध नामों के बारे में जानकारी मिली, जिनमें डॉक्टर, आशा और दलाल शामिल थे। इन सभी के बीच गठजोड़ से यह मामला धीरे-धीरे सुलझा। राजेश कुमार ने अपनी पत्नी के साथ झूठ बोला था और न सिर्फ बच्चा चोरी किया, बल्कि 50 हजार रुपये में बच्चे को बेचने का खेल भी किया। पुलिस ने कड़ी पूछताछ के बाद राजेश के साथ जुड़ी अन्य गैंग के सदस्यों को भी पकड़ लिया, और अंत में पुलिस ने उस मासूम बच्चे को उसकी मां के पास वापस सौंप दिया।
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थनके हस्ताक्षर वाला नोट चला








