spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

लिफ्ट मांगने वाली मां बेटी के साथ गैंगरेप, सर्जरी करना पड़ा मासूम का

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : कार में लिफ्ट देकर हैवानों ने मां और मासूम बेटी के साथ गैंगरेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों को गंगनगर के किनारे फेंक दिया गया। लहूलुहान छह साल की बेटी की हालत ऐसी बिगड़ गई कि उसका सर्जरी करना पड़ा। उसकी हालत बहुत खराब है, पर डाक्टरों की एक टीम इस कोशिश में जुटी है कि किसी तरह ठीक ठाक होकर वह अपनी घर चली जाये। मां बेटी को मिले गहरा घाव की कहानी बाहर आते ही सनसनी फैल गई। जिस किसी ने इस गैंगरेप के बारे में जाना सुना, उनका दिल दहल गया। पुलिस की अलग अलग चार टीमें हैवानों को खोज निकालने में जुट गई है। इसके लिये सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। वहीं कई गेस्ट हाउस और होटलों में भी तलाशी ली जा रही है। मां बेटी की आबरू लूट लेने वाले शैतानों को खोज निकालने की खातिर एक युवक को पुलिस जोर शोर से खोज रही है। इस युवक का चेहरा एक जगह पीड़िता के साथ देखा गया है। पुलिस कई बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है। कार में मां बेटी के साथ गैंगरेप की दिल दहला देने वाली यह वारदात उत्तराखंड के रूड़की से सामने आई है। गैंगरेप का केस दर्ज कर लिया गया है।

घटना को लेकर प्रथम दृष्ट्या जो बातें उभरकर सामने आई, उसके अनुसार शुक्रवार की रात अपनी छह साल की बेटी के साथ एक महिला रूड़की आ रही थी। सवारी के इंतजार में वह कलियर में गंगनहर किनारे खड़ी थी। तभी एक कार को आता देख महिला ने हाथ देकर रुकने का इशारा किया। उसने रुड़की तक लिफ्ट मांगी। कार सवारों ने महिला और उसकी बेटी को कार में बैठा लिया। इल्जाम है कि कार सवारों ने रूड़की और कलियर गंगनहर पटरी के बीच मां बेटी के साथ गैंगरेप किया। वहीं शोर मचाने पर उन्हें डराया धमकाया और जान से मार देने की धमकी दी। मासूम बच्ची तक को नहीं छोड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद कार सवार दरिंदे मां और बेटी को गंगनहर पटरी के पास छोड़कर फरार हो गये। खून से लथपथ पीड़िता मां, बेटी को लेकर सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची और पुलिस को सबकुछ बताई। इस कांड के अनुसंधान में जुटी पुलिस को पता चला है कि महिला एक युवक के साथ थी और रूड़की आने के लिये सवारी का इंतजार कर रही थी। इस युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द कांड का खुलासा कर दिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें : आखिरी सांस तक जेल में रहेंगे गैंगस्टर संदीप थापा और सुजीत सिन्हा

इसे भी पढ़ें :द्रौपदी मुर्मू ने सीएम हेमंत सोरेन से की फोन पर बात, राष्ट्रपति चुनाव में मांगा JMM का समर्थन

इसे भी पढ़ें :बाइक उड़ाने में माहिर 4 लोगों के साथ क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें :WhatsApp पे चुपके से देख पाएंगे दूसरों के स्टेटस और मैसेज

इसे भी पढ़ें :नेक्सस मॉल्स ने रिलायंस-बीपी के साथ मिलाया हाथ, जानिए क्या होगा फायदा

इसे भी पढ़ें :लीजिए पोर्टेबल वॉशिंग मशीन, कपड़ों के दाग-धब्बों से मिलेगी छुट्टी

इसे भी पढ़ें :भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, T20 सीरीज पर भी किया कब्जा

इसे भी पढ़ें :इंग्लैंड पहुंचते ही कोच राहुल द्रविड़ ने लगाई टीम इंडिया की क्लास, खिलाड़ियों को दिया जीत का मंत्र

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...