spot_img
spot_img
spot_img

मां ने बेटे पर लगाया मारपीट व रेप का आरोप, 5 साल पहले…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के सहजनवां इलाके के एक गांव से नशे की आड़ में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना प्रकाश में आई है। यहां एक विधवा महिला ने अपने ही बड़े बेटे पर मारपीट और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने थाने में मदद की गुहार लगाते हुए अपने बड़े बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पीड़ित मां के बयान के आधार पर आरोपी बेटे की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : जानें कौन सी सब्जियां जून के महीने में लगा सकते हैं, कैसे करें देखभाल

5 साल पहले हो गई है पति की मौत

पीड़िता ने बताया कि 5 साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। उसके दो बेटे हैं और दोनों शराब के नशे के आदी हैं। रविवार की रात उसका बेटा शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और मां को अकेला पाकर उसने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उसने दुष्कर्म भी किया। महिला ने जब शोर मचाया तो अगल-बगल के लोग वहां पहुंच गए।

इसे भी पढ़ें : वाहन की चपेट में आकर होमगार्ड जवान की मौत

मां को लेकर थाने पहुंचा छोटा बेटा   

किसी ने छोटे बेटे को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर वह पहुंचा और मां को लेकर थाने आया, जहां पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इंस्पेक्टर सहजनवां दिलीप पांडेय ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी।

इसे भी पढ़ें : फंदे पर लटका मिला भाजपा नेता की पुत्री का शव, जताई जा रही हत्या की…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...