spot_img

वाहन की चपेट में आकर होमगार्ड जवान की मौत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • जेब से मिले आधार कार्ड से हुई पहचान

GIRIDIH : गिरिडीह के पंचबा थाना क्षेत्र के परस्टांड मोड़ के पास बुधवार को एक होमगार्ड जवान का शव बरामद मिला है। उसकी जेब से मिले आधार कार्ड व जॉब कार्ड से उसकी पहचान की गई। होमगार्ड जवान अपनी बाइक से घर आ रहा था। इसी दौरान एक वाहन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। जवान की पहचान जमुआ थाना क्षेत्र के अंबाटांड़ गांव निवासी प्रयाग महतो (55) के रूप में की गई।

इसे भी पढ़ें : जानें कौन सी सब्जियां जून के महीने में लगा सकते हैं, कैसे करें देखभाल

रात्रि शिफ्ट में ड्यूटी कर आ रहा था घर

घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रयाग ओपनकास्ट गिरिडीह में रात्रि शिफ्ट में ड्यूटी कर घर आ रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें : चौंकाने वाले हैं ये #InterestingFacts, आपको लगेंगे अविश्वसनीय मगर हैं सच

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...

बारलोंग हा’दसे के बाद कोयला जब्ती पर पुलिस ने रखा पूरा सच…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग सड़क हादसे में...

गढ़वा में विकास की नई रूपरेखा तैयार… जानें

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा...