spot_img
spot_img
spot_img

ब’मबाजी करने में माहिर मोस्ट वांटेड धरा गया…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh : लंबे अर्से से फरार हार्डकोर अपराधी मोहम्मद दानिश इकबाल को हजारीबाग पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। यह वही अपराधी है जो हजारीबाग के बहुचर्चित उदय साहू हत्याकांड में मोस्ट वांटेड था। उसकी गिरफ्तारी नगवां टोल प्लाजा के पास की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मोहम्मद दानिश इकबाल झारखंड और बिहार के कई जिलों में एक्टिव है। बिहार सरकार ने उस पर ₹50 हजार का ईनाम घोषित किया था। वह उत्तम यादव, शक्ति गिरी उर्फ साइको टाइगर और फोटो खान जैसे कुख्यात अपराधियों के साथ मिलकर हत्या, लूट, फिरौती और अपहरण जैसी वारदातों को अंजाम देता था। मिली एक गुप्त सूचना पर वह पकड़ा गया। उसके पास से फर्जी आधार और पैन कार्ड, 4 मोबाइल, 11 सिम कार्ड, एक राउटर, नोटबुक और अन्य दस्तावेज मिले। दिसंबर 2024 में हजारीबाग के उदय साव की गोली मारकर हत्या में उसकी सीधी संलिप्तता पाई गई थी। वहीं, बिहार के गयाजी जिले के अनवर अली हत्याकांड और गुरुआ थाना क्षेत्र में भारत माला प्रोजेक्ट कैंप में गोलीबारी की घटना में भी दानिश का नाम उछला था। इस साल 4 जनवरी को उसने डॉक्टर तपेश्वर प्रसाद की क्लिनिक पर बम फेंककर हत्या की कोशिश की थी। उसके खिलाफ हजारीबाग, चतरा, गयाजी और औरंगाबाद जिलों के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

इसे भी पढ़े : बिहार के किस जिले में कब होगी वोटिंग… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़े : गृहमंत्री के स्टाफ को परोसे गये गुलाब जामुन में मिला कांच का टुकड़ा, मचा तहलका…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...