spot_img

बिहार के किस जिले में कब होगी वोटिंग… देखें लिस्ट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान हो गया है। इस घोषणा के साथ ही बिहार में आचार संहिता भी लागू कर दी गई है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुये बताया कि इस बार 243 सीटों पर चुनाव सिर्फ दो चरणों में कराये जायेंगे जो राज्य के इतिहास में पहली बार होगा। पहला चरण का मतदान 6 नवंबर को 121 सीटों के लिए होगा। वहीं 122 सीटों दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी। वोटों की गिनती 14 नवंबर को की जायेगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस बार SIR प्रक्रिया के तहत चुनाव की तैयारी की गई है और 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई थी। इस बार राज्य के 7.43 करोड़ वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। पहली बार वोट देने वालों की संख्या लगभग 14 लाख है। हर बूथ पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं होंगे, जिससे भीड़ नियंत्रित रहेगी। हर पोलिंग स्टेशन पर वेबकास्टिंग की जायेगी।

कब कहां पड़ेंगे वोट 

6 नवंबर: पटना, नालंदा, वैशाली, भोजपुर, बक्सर, बेगूसराय, सहरसा, मधेपुरा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सारण, दरभंगा, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, सिवान और शेखपुरा

11 नवंबर: गया, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नवादा, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, बांका, जमुई, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आखिरी मौका! रांची में होल्डिंग टैक्स पर 10% की छूट…

Ranchi : रांची में होल्डिंग (संपत्ति) टैक्स जमा करने...

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...