spot_img

15 लाख का इनामी मोस्‍ट वांटेड बुद्धेश्वर उरांव ढेर !

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Gumla : 15 लाख का इनामी मोस्‍ट वांटेड माओवादी बुद्धेश्‍वर उरांव मुठभेड़ में ढेर हो गया। एक लंबे अरसे से उसकी तलाश थी। कई नक्‍सली हिंसा की वारदातें उसके नाम दर्ज है। घटनास्‍थल से पुलिस कई उम्‍दा किस्‍म के अत्‍याधुनिक हथियार बरामद की है। यह मुठभेड़ गुमला जिले के कुरुमगढ़ थाना मड़वा-केरागानी जंगल में हुई। पुलिस ने शव को अपने कब्‍जे में कर लिया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर माओवादी बुद्धेश्‍वर उरांव के मारे जाने की पुष्टि अभी नहीं की गई है। पुलिस प्रशासन के एक आलाधिकारी ने बताया कि मारे गये माओवादी की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्‍होंने इतना संकेत जरूर दिया कि फैली इस खबर में दम भी हो सकता है। मुठभेड़ के बाद जंगल में सर्च अभियान जारी है। मुठभेड़ खत्‍म होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। इस ऑपरेशन में कई विंग के तेज तर्रार जवानों को लगाया गया था। डीजीपी नीरज सिन्‍हा, एडीजी अभियान संजय लाठकर और आईजी अभियान अमोल वेणुकांत होमकर की मॉनिटरिंट में पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। मौके पर गुमला के एसपी हृदीप पी जनार्दनन समेत कई आला पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

Read More : वरमाला से पहले सिर धड़ से अलग, देखें वीडियो

Read More : हुकुमत की चाह में मचाया था कोहराम, सुनें क्‍या बोले सिटी एसपी…(Video)

सूत्रों ने बताया कुछ दिन पहले राज्‍य के एक आला पुलिस अधिकारी को 15 लाख के इनामी मोस्‍ट वांटेड माओवादी बुद्धेश्‍वर उरांव की गतिविधियों के बारे में गुप्‍त सूचना मिली थी। इस सूचना को काफी गंभीरता से लिया गया। बुद्धेश्‍वर उरांव की खोज में सर्च अभियान पिछले तीन दिनों से चलाया जा रहा था। आज भोर में कुरुमगढ़ थाना मड़वा-केरागानी जंगल में घुसी पुलिस पर फायरिंग शुरू हो गई। जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया। जवाबी कार्रवाई में एक उग्रवादी ढेर हो गया। लाश देख पुलिस की बांछे खिल गई। शुरुआती जांच कई पुलिस अधिकारियों को लगा, मारा गया उग्रवादी इनामी बुद्धेश्‍वर उरांव है।

यहां याद दिला दें कि उग्रवादियों द्वारा लगाये गये आईईडी ब्‍लास्‍ट में एक ग्रामीण और एक खोजी श्‍वान शहीद होकर अपने साथियों की जान बचा गया था। वहीं एक जवान गंभीर रूप से घायल हुआ था। जिसे एयरलिफ्ट कर रांची के मेडिका में भर्ती कराया गया है।

Read More :CISF जवान पर छेड़खानी का आरोप, लोगों ने दबोचा

Read More :आम का लालच देकर मासूम के साथ दरिंदगी, ऐसे खुला राज

Read More :शौच की बात कहकर निकला, सुबह पेड़ से लटकती मिली लाश

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में 9.50 करोड़ रुपये का चालान…

Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों...

प्रेमिका ने रची साजिश, मांडर कांड का चौंकाने वाला खुलासा… देखें वीडियो

 Ranchi : राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र में कुलदीप...

बिहार कैबिनेट में 31 बस स्टैंड, 5 केंद्रीय विद्यालय समेत कई बड़े फैसले…

Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...

राजधानी को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए बड़े...

ईशान किशन का बड़ा धमाका…

Kohramlive : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने ICC...