Kohramlive : ओडिशा में भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई हुई कि पूरे प्रशासनिक महकमे में सनसनी फैल गई।माइंस (खनन) विभाग के डिप्टी डायरेक्टर देवब्रत मोहंती को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई कटक सर्कल से जुड़ी बताई जा रही है, जहां एक लाइसेंसी कोयला डीलर से पैसे लेते ही अधिकारी गिरफ्त में आ गये। विजिलेंस ने तुरंत केस दर्ज कर जांच की कमान संभाल ली।
ट्रॉली बैग और अलमारी से निकले 4 करोड़!
भुवनेश्वर के श्रीविहार नेचर्स अपार्टमेंट स्थित फ्लैट नंबर 302 पर छापेमारी में 4 करोड़ रुपये से ज्यादा नकद बरामद हुये।यह रकम ट्रॉली बैग और अलमारी में छिपाकर रखी गई थी। अधिकारियों का कहना है कि यह विजिलेंस इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी नकद जब्ती मानी जा रही है। मोहंती के कार्यालय की दराज से भी 1 लाख 20 हजार रुपये नकद मिले। भद्रक के पुश्तैनी घर और कटक स्थित दफ्तर में एक साथ छापेमारी जारी है। विजिलेंस के अनुसार, आरोपी अधिकारी कोयला डिपो संचालन और परिवहन अनुमति दिलाने के नाम पर रिश्वत वसूल रहे थे। भुवनेश्वर विजिलेंस थाना में केस दर्ज कर अब उनकी पूरी संपत्ति का आकलन शुरू कर दिया गया है।
Unaccounted Cash [#UnaccountedCash] of over ₹4 crore Seized from the flat of Deputy Director, #Mines, #Cuttack Circle, Debabrata Mohanty in #Bhubaneswar by #Odisha #Vigilance Officials.
Following apprehension of Debabrata Mohanty, I/C Deputy Director, Mines, Cuttack Circle, by… pic.twitter.com/hs5IRWDIQy
— Surya Reddy (@jsuryareddy) February 25, 2026
![]()








