spot_img

केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के 6500 से अधिक पद रिक्‍त

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : देश भर के कई विश्वविद्यालयों में फैकल्टी के अनेक पद रिक्‍त हैं। शिक्षा मंत्रालय ने आंकड़े भी जारी किए हैं। इस आंकड़ें के मुताबिक देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 6,500 से अधिक फैकल्टी के पद खाली हैं। अधिकतर पद दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय, BHU और AMU में हैं। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने लोकसभा में एक लिखित प्रश्न के जवाब में डेटा शेयर किया। बताया कि विश्वविद्यालयों में कुल 6,549 फैकल्टी पद खाली हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय में अधिकतम रिक्तियां (900) हैं, इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय (622), बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (532), अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (498) और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (326) हैं।

रिक्तियां और नियुक्ति सतत प्रक्रिया

सरकार ने कहा, “रिक्तियों का होना और उन्हें भरना एक सतत प्रक्रिया है। रिक्तियां सेवानिवृत्ति, इस्तीफे और छात्रों की बढ़ी हुई संख्या के कारण अतिरिक्त आवश्यकताओं के कारण उत्पन्न होती हैं। संस्थान छात्रों के अध्ययन को सुनिश्चित करने के लिए फैकल्टी की कमी को दूर करने के लिए विभिन्न उपाय अपना रहे हैं। शोधार्थियों को नियुक्त करना, अनुबंध करना, पुन: नियोजित, सहायक और गेस्ट फैकल्टी शामिल हैं।” सरकार ने कहा, “शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education) ने सभी केंद्रीय उच्च शिक्षण संस्थानों से मिशन मोड में 5 सितंबर, 2021 से शुरू होने वाले एक वर्ष की अवधि में रिक्तियों को भरने का अनुरोध किया है। ” उन्होंने आगे कहा कि अगस्त 2021 से केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 4,807 पदों का विज्ञापन किया गया है, जिसके लिए चयन प्रक्रिया जारी है।

इसे भी पढ़ें : लालू यादव को दिल्ली एम्स से मिली छुट्टी

इसे भी पढ़ें :CBSE 10वीं का रिजल्ट जारी, 94.40% स्टूडेंट्स पास

इसे भी पढ़ें :CBSE 12वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी, ये बनी टॉपर…

इसे भी पढ़ें :राजधानी के बाद गुमला में पशु तस्करों ने दिखाई हिमाकत… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :राजधानी के बाद गुमला में पशु तस्करों ने दिखाई हिमाकत… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :“फ्लाइट में बम है”… सुनते ही क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें :महिला दारोगा को रौंदने की पूरी कहानी, चश्मदीद की जुबानी… देखें

इसे भी पढ़ें :पैसों की खातिर सरदार को मारा, कैलू खुद बन गया सरगना… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…

Kohramlive : Bank of Baroda(बैंक) ने विभिन्न विभागों में...

CBSE छात्रों के लिए जरूरी खबर… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के लाखों...

झारखंड जेल में 340 पदों पर वैकेंसी, पूर्व सैनिकों के लिये मौका ही मौका…

Ranchi : सेना और अर्द्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवानों...