spot_img
spot_img
spot_img

5 साल में 6 हजार से अधिक जवानों ने किया रिजाइन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • 40 हजार से अधिक ने स्‍वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए दिया आवेदन

कोहराम लाइव डेस्क : बुधवार को राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) और असम राइफल्स के जवानों के विषय में चौंकाने वाली जानकारी दी है। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक सवाल के जवाब में बताया कि सीएपीएफ और असम राइफल्स के 40,096 जवानों ने पिछले पांच वर्षो में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मांगी है। इसी अवधि में 6,529 अन्य जवानों ने इस्तीफा भी दिया है।

Read More :बाइक से घर लौट रहा अधेड़ आया हाइवा की चपेट में, मौत

आधा से अधिक वीआर बीएसएफ में

आधे से अधिक स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआर) अकेले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कर्मियों द्वारा मांगी गयी है, जबकि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने सर्वाधिक इस्तीफे दिए हैं। पिछले पांच वर्षों के दौरान सीएपीएफ और असम राइफल्स के कर्मियों द्वारा मांगी गई स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति व इस्तीफे के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब में केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री ने वर्ष 2016 से 2020 तक के आंकड़े प्रस्तुत किए।

Read More :सलमान के बुलावे से 2 फीट के अजीम की चमकी किस्‍मत,शादी के लिए लगी…

केंद्रीय साशस्‍त्र पुलिस बल में कौन-कौन

गृह मंत्रालय के तहत आनेवाले सात सुरक्षा बलों- सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल(सीआईएसएफ), इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस(आईटीबीपी), सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) और असम रायफल्स(एआर) को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कहा जाता है।

Read More :पलामू में अवैध स्‍टोन माइंस सील, अधिकारी ने कही ये बात…

रिजाइन करने के मामले में सीआईएसएफ के जवान सबसे आगे 

रिजाइन करने के मामले में सीआईएसएफ के जवान सबसे आगे हैं। पांच साल में सीआईएसएफ के 2,919 जवानों ने रिजाइन किया है। बीएसएफ के 1708, सीआरपीएफ के 796, आईटीबीपी के 620, एसएसबी के 412 और असम रायफल्स के 74 जवानों ने इस्तीफा दिया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...

तानों से सम्मान तक: पलामू में तीन विधवाओं ने थामा नये जीवन साथी का हाथ…

Palamu : कभी तानों, उपेक्षा और सामाजिक बंधनों के...

अब शिक्षकों को भी देनी होगी पात्रता परीक्षा, शिक्षक ये बोल गये…

Ranchi : झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को...

खुद मारता और हर जनाजे में शामिल होता था साइको कि’लर…

Kohramlive : खर्वे गांव में लोग एक के बाद...