Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के उभरते युवा नेता मोनू अख्तर को आजसू पार्टी ने हजारीबाग जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। इस नई जिम्मेदारी को लेकर मंगलवार को सरदारपुर स्थित बाबा साहेब होटल में एक सम्मान समारोह और आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों युवाओं ने शिरकत की और मोनू अख्तर को बधाई दी। इस अवसर पर मोनू अख्तर ने कहा, “आजसू पार्टी ने जो भरोसा जताया है, उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने की कोशिश करूंगा। मेरा पहला और आखिरी लक्ष्य जनसेवा है। जनता की समस्याओं को समझना और उनका समाधान करना ही मेरी प्राथमिकता रहेगी।”
बैठक में उन्होंने पार्टी की विचारधारा, संगठन के विस्तार और युवाओं की भागीदारी जैसे विषयों पर भी चर्चा की। वहीं उपस्थित युवाओं ने हाथ उठाकर उनका समर्थन करने की प्रतिबद्धता जताई। पूर्व कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष सोहराब अंसारी ने मोनू अख्तर की तारीफ करते हुये उन्हें “ईमानदार, कर्मठ और जनता के बीच हमेशा सक्रिय रहने वाला नेता” बताया। इस मौके पर बेला उप मुखिया प्रतिनिधि शेर खान, मोहन कुमार, भीम राणा, मोहम्मद अकीफ, गालिब, राजू, बबलू, मंजर, उज्जवल सिंह सहित कई युवा मौजूद थे।









