spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

रहमत, बरकत और इबादत का महीना रमजान को अब इंतजार है चांद के दीदार का, देखें वीडियो…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची (संजय कपरदार / नंदनी सिंह ) : रहमत, बरकत और इबादत का महीना रमजान, हर छोटे-बड़े रोजेदारों के जीवन में खुशियों की चादर बिछा डाली। कुछ रोजेदारों का कहना है कि साल में 30 दिन रोजा रखने की खुशी में ईद मनाते हैं। यह अल्‍ला का हुकुम है। इस 30 रोज हम सब अपनी जान अल्‍ला के हवाले कर देते हैं। नेकी और बरकत के इस पाक महीने में हर रोजेदार की बस यही तमन्‍ना रहती है कि सबकी बलाएं और आफत दूर हो। सबकी भलाई हो, सब तंदरुस्‍त और सेहतमंद रहे। बीमार को सिफा दे, वहीं मौत से लड़ रहे लोगों को जिंदगी दें। इस शिद्दत की धूप में राजधानी रांची में ईद का बाजार चारों तरफ सजा है। क्‍या छोटा, क्‍या बड़ा, हर किसी को इंतजार है ईद मुबारक बोल एक-दूसरे को गले लगाने का। चांद का दीदार होते ही ईद मनाई जायेगी। डेली मार्केट कपड़ा मंडी के वाइस प्रेसिडेंट शकील अहमद का कहना है यह सच है कि गुजरे दो साल के बाद ईद का बाजार गुलजार है। लेकिन लोग सबसे पहले अपने बाल-बच्‍चों की पढ़ाई-लिखाई, फिर खाना, तब कपड़े लत्‍ते खरीदने के बारे में सोचते हैं। वहीं कुछ दुकानदारों का कहना था कि माशा अल्‍लाह, इस बार बहुत बढि़या है। दुकानदार शमशाद आलम ने कहा, इस बार लड़कियों में लहंगा-चुनड़ी और क्रॉप टॉप का क्रेज है। पहला रोजा रखने वाली हबीबा खातुन की खुशी का ठिकाना नहीं। वहीं कुछ युवतियों ने ईद पर अपनी खुशी का इजहार करते हुये कहा- इस बार बहुत बढि़या लग रहा है। रांची पुलिस कप्‍तान सुरेंद्र कुमार झा ने कहा- ईद को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। संवेदनशील इलाकों में गश्‍त तेज कर दी गई है। हर तरफ पुलिस की कड़ी निगरानी और पैनी निगाह है। किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों से निपटने के लिए रांची पुलिस पूरी तरह से तैयार है। उन्‍होंने उम्‍मीद जतायी कि भाईचारगी और सदभाव का यह त्‍योहार राजधानी रांची में एक अलग तरह की खुशियों का पैगाम दे जायेगा।

Read More : होने वाला था एक रेलवे अधिकारी का मर्डर, बचा ली रांची पुलिस, देखें कैसे…

Read More : 10 सेकेंड में 3 जिंदगी खत्‍म, खौफनाक वीडियो आया सामने

Read More : सुहागरात में क्या भूल हुई जो दुल्हन ने पति को चप्पल से धोया, देखें

Read More : बेटे को छुड़ाने आई महिला से थाना में ही मसाज कराने लगे दारोगा जी… देखें वीडियो

Read More : यह पांच बच्चे हो गए अनाथ… देखें कैसे

Read More : वरमाला के वक्त बोला दूल्हा- “शादी के बाद तुम्हें भी…” देखिये फिर क्या हुआ

Read More : आखिरकार भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने मांगा तलाक… देखें क्‍यों

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

झारखंड में मतदाताओं को केवल प्री-फिल्ड फॉर्म और फोटो देना होगा…

Ranchi : झारखंड के करोड़ों मतदाताओं के लिये राहत...