RANCHI : मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ अभिषेक आनंद ने बताया कि जुलाई माह अच्छी बारिश के कारण गर्मी ज्यादा नहीं पड़ेगी। जुलाई के पहले सप्ताह में शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। लेकिन दूसरे सप्ताह से शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे जा सकता है। 6 जुलाई से मानसून फिर से रफ्तार पकड़ेगा। इस कारण शहर में अच्छी बारिश होगी। जुलाई माह के बारिश का कोटा पूरा होने की प्रबल संभावना है। जुलाई माह खेती-किसानी के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होता है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, यह धान की बुआई का समय होता है, ऐसे में खेतों की मिट्टी गीली होनी चाहिए। चूंकि 6 जुलाई से मानसून सक्रिय होकर अच्छी बारिश कराएगा, इसलिए किसान खेतों की जुताई अच्छी तरह कर लें। ताकि बारिश होते ही फसलों की बुआई शुरू की जा सके।
इसे भी पढ़ें :चार साल के मासूम को मार डाला 10 साल के बच्चे ने… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :1975 और 1979 में वर्ल्ड कप जीतने वाली वेस्टइंडीज बाहर… जानें
इसे भी पढ़ें :बाप बड़ा ना भईया, सबसे बड़ा रुपैया, सूनी हो गई मांग… जानें
इसे भी पढ़ें :“क्राइम पेट्रोल” से सीखा और कर डाला यह भ’यानक कांड… देखें
इसे भी पढ़ें :IMD ALERT : अगले दो दिनों बाद यहां होगी झमाझम बारिश












