spot_img
spot_img
spot_img

चार साल के मासूम को मार डाला 10 साल के बच्चे ने… जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : चार साल के मासूम युग ने जैसे ही यह सुना कि उसके पापा का आज बर्थ डे है, उसका मन मचल गया कि वह भी अपने पापा को सरप्राइज गिफ्ट देगा। वह पास के ही एक दुकान में चॉकलेट लाने चला गया। बहुत देर तक जब वो घर नहीं लौटा तो घरवाले परेशान हो गये। कुछ ने सोचा शायद खेलने चला गया होगा, पर पहले इतना देर कभी बाहर नहीं रहा। लोग युग खोजने निकल पड़े। वहीं उस राह से गुजर रही एक महिला सिपाही को 10 साल के एक बच्चे ने रोका। उसने सिपाही से कहा कि खून से लथपथ एक चार साल का बच्चा मैदान में गिरा पड़ा है। सिपाही चौंक गई। भागी-भागी मैदान के पास गई तो वहां का दृश्य देख वह भी हिल गई। सिपाही को सूचना देने वाले बच्चे पर शक हो गया। उसने सिविल लाइन थाने के इंस्पेक्टर शरद पवार को फोन कर उन्हें फोन कर सबकुछ बता दिया। इंस्पेक्टर अपने कुछ सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच गये। सूचना देने वाले बच्चे को भी अपनी गाड़ी में बैठा लिया। बहुत देर तक वह बच्चा पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन बाद में अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि चार साल का युग बीते कई दिनों से उसके साथ गाली-ग्लौज कर रहा था, जिसके चलते उसने उसे ईट से मार दिया।

पकड़े गये बच्चे ने पुलिस को बताया कि अपने पापा के लिये गिफ्ट लाने निकला युग उसे रास्ते में मिल गया। दोनों अक्सर मिलते-जुलते और खेलते थे। दोनों साई विहार मोहल्ले में खाली पड़े प्लाट पर खेलने चले गये। खेल-खेल में ही दोनों में कहासुनी हो गई। बात बिगड़ गई और मारपीट शुरू हो गई। गुस्से में 10 साल का बच्चा ईट से कई वार कर मासूम युग को लहुलूहान कर दिया। इसके बाद युग नहीं उठा। वह बहुत घबरा गया। उसी समय एक सिपाही को जाते हुये देखा। तब उसने सिपाही को बताया कि एक बच्चा मैदान में पड़ा हुआ है। वह खून से लथपथ है। सिपाही की सूचना पर पांच मिनट के अंदर ASP सहित कई छोटे-बड़े पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये। जब सूचना देने वाले बच्चे से घटना के बारे में पूछा गया तो वह इधर-उधर की बातेें करने लगा। पुलिस को उसपर शक हो गया। उसे पुलिस उठा ले गई। वह थाने में टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। यह सनसनीखेज वारदात यूपी के रामपुर ज्वालानगर में प्रेम पटवारी इलाके में हुई।

पुलिस सूत्रों ने मीडिया को बताया कि मारे गये युग के पिता योगेंद्र यादव रामपुर में टेक्नीशियन का काम करते हैं। अपने गांव से वह अपने इकलौते बच्चे की पढ़ाई-लिखाई की खातिर प्रेम पटवारी में आकर रहने लगे। वह यहां करीब दो महीने से रह रहे हैं। अपने पापा के बर्थ डे पर युग चॉकलेट लाने गया था, पर दिल को दहला देने वाली यह वारदात हो गई।

इसे भी पढ़ें : हूल दिवस पर याद किये गये वीर सिदो-कान्हू, सीएम हेमंत ने दी श्रद्धांजलि

इसे भी पढ़ें : नहाने गये तीन दोस्तों में से दो के साथ क्या हो गया… जानें

इसे भी पढ़ें : फिर रोकी गई केदारनाथ यात्रा, यहां IMD ने दिया अल्टीमेटम…

इसे भी पढ़ें : 9 बसों को फूंक रांची को हिलाने वाला निकला नाबालिग… देखें

इसे भी पढ़ें : बेटी को जन्म देते ही चल बसी मां, सहिया पर लगा बड़ा इल्जाम… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : “ससुराल में कोई गोड़ पकड़ा, कोई हाथ और ठोहरा के पिला दिया”… देखें क्या

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मानसून में इम्युनिटी बढ़ाने के ये बेहतरीन जुगाड़… जानें

Kohramlive : बारिश का मौसम अपने साथ जहां ठंडक...

गढ़वा में सनसनी, तालाब में मिला 13 साल की किशोरी का शव…

Garhwa : गढ़वा थाना क्षेत्र के सुखबाना गांव में...

केवल 5 हजार में घूमिये ‘भारत का स्कॉटलैंड’…

Kohramlive : पहाड़ों की ठंडी हवा, बादलों से बातें...

जमीन के लिये चाचा पर चली गो’ली! भतीजे पर लगा संगीन आरोप…

Palamu : जिले के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में...