Ranchi : झमाझम बारिश के साथ झारखंड में 21 जून को मॉनसून की एंट्री हो गई। राजधानी रांची सहित पाकुड़ और साहेबगंज में मेघ के बाद से मौसम सुहाना है। 3-4 दिनों में पूरे राज्य में इसका असर देखने को मिलेगा। इस साल मॉनसून 11 दिन देरी से पहुंचा है। बीते कल यानी गुरुवार से ही राजधानी रांची समेत कई जिलों में बारिश हुई, जिसके बाद लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। सबसे ज्यादा खूंटी में 63.5 मिमी बारिश हुई। वहीं रांची में 40 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे कम बारिश गुमला और लातेहार में 2.0 मिमी दर्ज की गई। बारिश के बाद प्रदेश के सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री से नीचे आ गया। रांची का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री, जमशेदपुर का 35.7 डिग्री और डालटनगंज का 37.8 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार जमशेदपुर, जामताड़ा और पलामू समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। इन जिलों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। अगले पांच दिन प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ठनका गिरने की संभावना जताई गई है। वहीं 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी।
इसे भी पढ़ें :साथ जीने-मरने की कसमे खाई, फिर…
इसे भी पढ़ें :CM चंपई बोले बराकर नदी पर बनेगा पुल, दूरी हो जायेगी आधी…
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर और लेडी डॉन की शादी, जेल गेट से लेकर मंडप तक पहरे…. धरा गये पांच शूटर
इसे भी पढ़ें :बेशक, चाहे गुंडे बड़े हो या छोटे, टोह लेने में जुटी पुलिस…
इसे भी पढ़ें :9 इंस्पेक्टर बदले गये, इन थानों में हुई पोस्टिंग…
इसे भी पढ़ें :ईद के मौके पर महामहिम का देशवासियों को संदेश… जानें
इसे भी पढ़ें :CM केजरीवाल के निजी सचिव टर्मिनेट… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में आज बारिश…
इसे भी पढ़ें :साथ जीने-मरने की कसमे खाई, फिर…
इसे भी पढ़ें : रांची शहर का जायजा लेने निकले DIG बिरथरे, बोले- अफवाहों पर ना दें ध्यान
इसे भी पढ़ें : टूटे सारे रिकॉर्ड, गूगल ट्रेंड्स में सिर्फ राम ही राम…
इसे भी पढ़ें : खौ*फनाक मंजर देख-सुन हिल गये लोग, दारोगा का था बेटा
इसे भी पढ़ें : राम मंदिर निर्माण से जुड़े श्रमिकों पर पीएम मोदी ने बरसाया फूल… देखें वीडियो



