बोकारो : वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत। वज्रपात की यह घटना गोमिया प्रखंड के महुआटांड थाना क्षेत्र के बडकीपुनू में हुई। मृतक बडकीपुनू निवासी 40 वर्षीय रामचंद्र प्रजापति उर्फ डब्लू है।
खेत में धनरोपनी के दौरान अचानक से जोरदार बारिश शुरू हो गई। मेढ़ ठीक कर रहा रामचंद्र वज्रपात की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से रामचंद्र प्रजापति के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रामचंद्र की मौत की सूचना पर गांव के मुखिया, थाना प्रभारी समेत कई लोग उसके घर पहुंचे। गोमिया सीओ को इसकी सूचना दी गई। गोमिया सीओ ने परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
Read more: Wife और बच्चे को फंसाने के लिए शख्स ने कर डाला ये कांड…
Read more: Team India में एक और स्टाफ Corona Positive
Read more: रंग लाई सीएम हेमंत सोरेन की पहल, 5 बच्चों संग वापस लौटे 32 मजदूर
Read more: BREAKING : डोली उठने से पहले पूनम को डंसा सांप, फिर क्या हुआ देखें वीडियो …
Read more: 15 लाख का इनामी मोस्ट वांटेड बुद्धेश्वर उरांव ढेर !












