Ranchi : चुनाव से पहले CM हेमंत सोरेन द्वारा किये गये वादे के तहत ‘मंईयां‘ के खातों में पैसा गिरना शुरू हो गया। कुछ जिलों में लाभुको के खाते में पैसे आ गये हैं। यह राशि 1 हजार से बढ़कर 25 सौ रुपये हो गई। पहले से तय योजना के मुताबिक इस योजना को लेकर कल यानी 28 दिसंबर को राजधानी रांची में बड़ा कार्यक्रम होना था। लेकिन यह कार्यक्रम अगले आदेश तक टाल दिया गया है। यह कार्यक्रम रांची से सटे नामकुम के खोजाटोली मैदान में होना था। पूर्व PM डॉ मनमोहन सिंह के निधन की वजह से राज्य में 7 दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया गया है। जिसके चलते यह प्रोग्राम स्थगित कर दिया गया।
यहां याद दिला दें कि CM हेमंत सोरेन ने वादा किया था कि उनकी सरकार सत्ता में वापसी करती है तो वह मंईयां सम्मान योजना के तहत 2500 रुपये लाभुकों के खाते में डालेंगे।
खाते में पैसा गिरते ही ओरमांझी में रहनेवाली मंईयां सम्मान योजना की एक लाभुक के मुंह से निकला “भला हो हेमंत दादा का”।
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM
इसे भी पढ़ें :इस दिन हजारों की संख्या में पहुंचेंगे रांची… जानें कौन-क्यों
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर













