Kohramlive : गर्मियों की दस्तक के साथ ही त्वचा की समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं, ड्राइनेस, टैनिंग, पसीने से होने वाली जलन और न जाने क्या-क्या! ऐसे में बहुत से लोग मॉइश्चराइजर लगाना बंद कर देते हैं, लेकिन क्या ये सही फैसला है? आइये, जानते हैं स्किन एक्सपर्ट्स की राय…जी हाँ! गर्मी हो या सर्दी, त्वचा को हाइड्रेशन की जरूरत हमेशा होती है। मॉइश्चराइजर (Moisturizer benefits in summer) सिर्फ नमी देने के लिये नहीं, बल्कि बाहरी प्रदूषण, तेज धूप और ड्राइनेस से बचाने के लिये भी जरूरी होता है। अगर आपको लगता है कि पसीना आना यानी स्किन हाइड्रेटेड है, तो ये गलतफहमी दूर कर लीजिये।
गर्मियों में मॉइश्चराइजर लगाने के फायदे (Moisturizer benefits in summer)
पसीना निकाल देता है स्किन की नमीः जब हम पसीना बहाते हैं, तो सिर्फ पानी ही नहीं, त्वचा की प्राकृतिक नमी भी निकल जाती है। इससे त्वचा बेजान और ड्राई हो सकती है। मॉइश्चराइजर लगाने से स्किन का हाइड्रेशन बना रहता है।
तेज धूप से सुरक्षाः गर्मियों की कड़ी धूप त्वचा का तेल बैलेंस बिगाड़ देती है और डिहाइड्रेशन का कारण बन सकती है। मॉइश्चराइजर स्किन को बैलेंस करने में मदद करता है और सन डैमेज से बचाव करता है।
ऑयली स्किन के लिए भी जरूरीः अगर आपकी त्वचा ऑयली है, तब भी मॉइश्चराइजर न लगाना सही नहीं है। ऑयल-फ्री, लाइटवेट मॉइश्चराइजर आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के साथ-साथ चिपचिपेपन से भी बचाता है।
तो, कैसा मॉइश्चराइजर चुनें
- ऑयली स्किन – ऑयल-फ्री, जेल-बेस्ड मॉइश्चराइजर
- ड्राई स्किन – हाइड्रेटिंग, क्रीम-बेस्ड मॉइश्चराइजर
- संवेदनशील त्वचा – एलोवेरा, हाइलूरोनिक एसिड युक्त मॉइश्चराइजर
इसे भी पढ़ें :बिहार में 10वीं का रिजल्ट जारी, किसने मारी बाजी… जानें
इसे भी पढ़ें :40 के पार पहुंचा पारा, इन जिलों में बच कर रहें…
इसे भी पढ़ें :सड़क हा’दसे की शिकार हो गई एक बिरहोर
इसे भी पढ़ें :झारखंड से मुंबई के लिये एक नई ट्रेन… जानें रूट










