kohramlive desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में पिंडरा विधानसभा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों ने ऐसे हालात पैदा कर दिए कि गाय की पूजा करके हम गुनाह कर रहे हैं, लेकिन गाय हमारे लिए माता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को वाराणसी में थे यहां उन्होंने 2100 करोड़ रुपये की लागत की 27 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
पशुधन का समझें महत्व
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा हमारे लिए गाय पूजनीय है। एक जमाना था जब हमारे गांवों में घर-आंगन में मवेशियों के झुंड ही संपन्नता की पहचान थे और हमारे यहां तो कहा भी जाता था कि हर कोई पशुधन कहता है। किसके दरवाजे पर कितने खूंटे हैं, इसको लेकर स्पर्धा रहती थी। हमारे शास्त्रों में भी कहा गया है कि गायें मेरे चारों ओर रहे और मैं गायों के बीच निवास करूं। ये सेक्टर हमारे यहां रोजगार का भी हमेशा से बहुत बड़ा माध्यम रहा है। लेकिन बहुत लंबे समय तक इस सेक्टर को जो समर्थन मिलना चाहिए था, वो पहले की सरकारों में मिला नहीं।
डबल इंजन की शक्ति से डबल विकास
यूपी के विकास में डबल इंजन की डबल शक्ति और डबल विकास की बात करता हूं तो कुछ लोगों को कष्ट हो जाता है। ये वो लोग हैं जिन्होंने यूपी की राजनीति को जाति, पंथ, मजहब के चश्मे से देखा। इन लोगों ने कभी यूपी के विकास को नहीं चाहा। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की परिभाषा भी उनके सिलेबस में नहीं है। उनके सिलेबस में माफियावाद, परिवारवाद, घरों-जमीनों पर अवैध कब्जा है। पहले की सरकारों के समय यूपी के लोगों को जो मिला और अब जो मिल रहा है, उसका फर्क साफ है।
Read More : 30 हजार रुपये जीतने का मौका, बस करना होगा ये काम
Read More : बवाल दिख रही Akshara Singh, फैंस बोले- तू त गर्दा मचा देलू
Read More : इस Actress ने पहनी ऐसी ड्रेस कि भड़के फैंस, कह दिया…
Read More : Karishma ने कराया ऐसा बोल्ड फोटोशूट की दिख गया…फैंस बोलें सेक्सी होने का मतलब…
Read More : Urfi Javed दे रही Sunny Leone को टक्कर, ‘बिजली गिरा के’… देखें वीडियो
Read More : PLFI का एरिया कमांडर बंधना धराया, पुलिस को बताया कैसे…
Read More : खाना खाकर एक साथ सोये चाचा-भतीजा, खिड़की से झांका तो उड़े होश
Read More : Exam Paper में छात्र ने लिखा ऐसा उत्तर कि हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे आप, पढ़ें…
Read More : खूबसूरत लवली की फितरत सुन होश उड़ गये SP के, देखें वीडियो
Read More : अंदर से आया फरमान, पैसा भेजो वरना यही हाल होगा तेरे बेटे का… कमजोर दिल वाले यह वीडियो न देखें…
Read More : CM Nitish का बड़ा एलान, कहा- अब किसी की शादी में नहीं जाऊंगा मैं…
Read More : Ludhiana Court में Blast, दो की मौत, CM चन्नी ने कही ये बात…








