- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ बंधु तिर्की ने समर्थकों के साथ किया प्रदर्शन
RANCHI : कांग्रेस विधायक बंधु तिर्की ने शुक्रवार को पंडरा पेट्रोल पंप के सामने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में किया गया। मौके पर बंधु ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के हित से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन करती रहती है। रिकॉर्ड तोड़ बढ़ती महंगाई से जनता बेहद परेशान है। एक तरफ कोरोना महामारी के चलते देश की जनता त्राहिमाम है, दूसरी तरफ कमरतोड़ महंगाई से त्रस्त है। महंगाई पर नियंत्रण में केंद्र सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। सरकार को जनता से कोई सरोकार नहीं। वह चंद पूंजीपति घरानों के हित के बारे में सोचती है।
Read More :पड़ोसी प्रेमी के घर छुपी रही, 11 साल बेखबर रहे घरवाले
Read More :#TragedyKing’s की सेहत सुधरी, अस्पताल से मिली छुट्टी






