हर तरफ बने आधुनिक श्रम भवन, महिला-पुरुष मजदूरों को मिले सम्मानः विजय शंकर नायक…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : सुबह से शाम तक पसीना बहाकर शहरों और गांवों की तस्वीर बदलने वाले श्रमिकों के लिये झारखंड में दाल-भात केंद्र स्थापित करने की घोषणा का कांग्रेस ने स्वागत किया है। वहीं, राज्यभर में आधुनिक सुविधाओं से लैस श्रम भवन बनाने की मांग भी उठाई है। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने CM हेमंत सोरेन की पहल को श्रमिकों, गरीबों और असंगठित क्षेत्र के कामगारों के हित में ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी कदम बताया।

दाल-भात केंद्र से मजदूरों को मिलेगा सहारा

विजय शंकर नायक ने कहा कि रोजी-रोटी की तलाश में गांवों से शहरों और कस्बों में पहुंचने वाले हजारों मजदूर, रिक्शा चालक, निर्माण श्रमिक और असंगठित क्षेत्र के कामगार अक्सर सस्ते और पौष्टिक भोजन की समस्या से जूझते हैं। ऐसे में दाल-भात केंद्रों की स्थापना उनके लिये बड़ी राहत साबित होगी। इससे कम आय वाले श्रमिकों को सम्मानजनक दर पर भोजन उपलब्ध हो सकेगा और उनके जीवन स्तर में सुधार आयेगा। कांग्रेस प्रवक्ता ने मांग की कि सरकार इस पहल को और आगे बढ़ाते हुये राज्य के सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों, प्रखंड मुख्यालयों, नगर निकायों और औद्योगिक क्षेत्रों में आधुनिक “श्रम भवन” स्थापित करे। उन्होंने कहा कि ये भवन केवल विश्राम स्थल नहीं, बल्कि श्रमिकों के लिये सुविधा और सम्मान के केंद्र बनने चाहिये।

महिला और पुरुष श्रमिकों के लिये अलग सुविधायें

विजय शंकर नायक ने सुझाव दिया कि श्रम भवनों में महिला एवं पुरुष श्रमिकों के लिए अलग-अलग विश्राम कक्ष बनाए जायें। वहीं, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, स्नानघर, लॉकर, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, पुस्तकालय और सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के बच्चों के लिये क्रेच की सुविधा भी होनी चाहिये, ताकि कामकाजी महिलाएं बिना चिंता के अपना काम कर सकें। विजय शंकर नायक ने विशेष रूप से महिला श्रमिकों की समस्याओं को उठाते हुये कहा कि निर्माण कार्य, कृषि और असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत लाखों महिलाओं को आज भी पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। उन्होंने कहा कि श्रम भवन महिला श्रमिकों के लिए सुरक्षा, सम्मान और सुविधा के केंद्र बन सकते हैं, जिससे उनका कार्य वातावरण अधिक सुरक्षित और गरिमापूर्ण होगा। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि झारखंड के विकास की नींव श्रमिकों के श्रम पर टिकी है, लेकिन आज भी बड़ी संख्या में मजदूर बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। यदि सरकार राज्यभर में श्रम भवनों की स्थापना करती है तो यह श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा। विजय शंकर नायक ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार श्रमिक कल्याण के लिये और भी ठोस कदम उठायेगी।  उन्होंने कहा कि दाल-भात केंद्रों के साथ यदि आधुनिक श्रम भवनों की परिकल्पना भी धरातल पर उतरती है, तो झारखंड देश के सबसे श्रमिक हितैषी राज्यों में अपनी अलग पहचान बना सकता है।

इसे भी पढ़ें : पलामू का रामपुर सहमा, छूट गई बच्चों की पढ़ाई, निषेधाज्ञा लागू…

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, 300 बालू घाट जल्द होंगे चालू…

इसे भी पढ़ें : पहरेदार देवर ही निकला चोर, साथ दिया दोस्तों और गर्ल फ्रेंड ने…

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में मासूम भाई-बहन की नृ’शंस ह’त्या का संदेही गुनहगार ये राज खोल गया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ऋतब्रत बनर्जी होंगे नेता प्रतिपक्ष

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

परिवार के चार लोगों की निर्मम ह’त्या, बंद मकान से उठी दुर्गंध ने खोला राज…

UP : संगम नगरी प्रयागराज शहर के बीचों-बीच स्थित...

CM हेमंत सोरेन का बड़ा विजनः हुनर को मिलेगा नया बाजार…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में हुनर छिपा है। कहीं...

AI के दौर में खाट बनी एम्बुलेंस…जानें कहां

Godda : एक तरफ देश कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), डिजिटल...

पलामू का रामपुर सहमा, छूट गई बच्चों की पढ़ाई, निषेधाज्ञा लागू…

Palamu : पलामू के कोयल नदी के किनारे बसा...