परिवार के चार लोगों की निर्मम ह’त्या, बंद मकान से उठी दुर्गंध ने खोला राज…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : संगम नगरी प्रयागराज शहर के बीचों-बीच स्थित एक मकान से  एक ही परिवार के चार लोगों के शव बरामद हुये। बंद दरवाजों के पीछे छिपी इस भयावह कहानी का खुलासा तब हुआ, जब पड़ोसियों को घर से तेज दुर्गंध आने लगी। साउथ मलाका सब्जी मंडी चौराहा स्थित मकान में कारोबारी 70 साल के वीरेंद्र कुमार वैश्य, 65 साल की उनकी पत्नी अनीता वैश्य, 45 साल की बेटी मीनाक्षी और बेटे 39 साल के बेटे अभिषेक के शव अलग-अलग कमरों में खून से लथपथ मिले। चारों के सिर पर गंभीर चोटों के निशान पाये गये हैं।

दुर्गंध ने खोला मौत के सन्नाटे का राज

मंगलवार दोपहर करीब 2.45 बजे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी कि मकान से असामान्य दुर्गंध आ रही है। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर बाहर से बंद मिला। ताला तोड़कर जब पुलिस अंदर दाखिल हुई तो पहली मंजिल के कमरे में वीरेंद्र कुमार वैश्य और उनकी पत्नी अनीता के शव बिस्तर पर पड़े मिले। दोनों के सिर पर गहरी चोटों के निशान थे। पुलिस जब आगे बढ़ी तो बगल के कमरे में बेटी मीनाक्षी का शव फर्श पर पड़ा मिला। उसके सिर पर भी भारी वस्तु से वार किये जाने के निशान थे। शुरुआत में बेटे अभिषेक का कोई पता नहीं चला। पूरे मकान की तलाशी के बाद देर शाम नीचे स्थित दुकान खुलवाई गई। वहां अभिषेक का शव मिला। उसके चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें थीं। शव की हालत ऐसी थी कि पहचान करना भी मुश्किल हो रहा था।

करोड़ों की संपत्ति पर टिकी जांच

पुलिस की शुरुआती जांच में संपत्ति विवाद और आर्थिक लाभ की आशंका प्रमुख कारणों में शामिल मानी जा रही है। वीरेंद्र कुमार वैश्य के पास करीब 200 वर्ग गज का बहुमूल्य मकान था। भूतल पर 14 दुकानें बनी हुई हैं, जिनमें से अधिकांश किराये पर हैं। इन दुकानों से हर महीने एक लाख रुपये से अधिक किराया प्राप्त होता था। बताया जा रहा है कि परिवार की संपत्ति करोड़ों रुपये की है। पुलिस इसी पहलू को ध्यान में रखते हुये जांच आगे बढ़ा रही है। घटनास्थल की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आये हैं। पुलिस के अनुसार हत्यारों ने हत्या के बाद खून के निशान मिटाने की कोशिश की। फर्श को पानी और डिटर्जेंट से साफ किया गया। इतना ही नहीं, खून के धब्बों को पूरी तरह मिटाने के लिये फर्श पर तेल भी डाला गया। चारों शवों को रजाई और कंबल से ढक दिया गया, ताकि दुर्गंध बाहर न फैले और हत्या का खुलासा देर से हो। मकान को बाहर से बंद कर ताला भी लगा दिया गया था, जिससे किसी को शक न हो सके।

रविवार को आखिरी बार दिखा था परिवार

पड़ोसियों के अनुसार वीरेंद्र कुमार वैश्य को रविवार सुबह घर के बाहर सफाई करते देखा गया था। दोपहर करीब 12 बजे तक परिवार के सदस्यों की गतिविधियां नजर आई थीं। इसके बाद घर पूरी तरह शांत हो गया। सोमवार और मंगलवार को भी मीनाक्षी की गिफ्ट गैलरी नहीं खुली, लेकिन किसी ने गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। पुलिस को आशंका है कि चारों हत्याएं रविवार सुबह से देर रात के बीच हुईं। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि वारदात को अंजाम देने वाले लोग घर की बनावट, परिवार की दिनचर्या और संपत्ति की जानकारी से अच्छी तरह परिचित थे। जिस तरह से साक्ष्य मिटाने, शव छिपाने और मकान को बंद दिखाने की कोशिश की गई, उससे साफ संकेत मिलते हैं कि हत्या सुनियोजित तरीके से की गई। मौके पर कई छोटे-बड़े पुलिस अधिकारी पहुंचे। FSL टीम ने घंटों तक घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाये। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। संगम नगरी के बीचों-बीच हुए इस सामूहिक हत्याकांड ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। चार जिंदगियां एक ही छत के नीचे बेरहमी से खत्म कर दी गईं और दो दिन तक किसी को भनक तक नहीं लगी।

 

इसे भी पढ़ें : बिहार में बेईमान अफसरों पर बड़ा प्रहार, एक हफ्ते में 23 पर कार्रवाई…

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन का बड़ा विजनः हुनर को मिलेगा नया बाजार…

इसे भी पढ़ें : AI के दौर में खाट बनी एम्बुलेंस…जानें कहां

इसे भी पढ़ें : हर तरफ बने आधुनिक श्रम भवन, महिला-पुरुष मजदूरों को मिले सम्मानः विजय शंकर नायक…

इसे भी पढ़ें : पलामू का रामपुर सहमा, छूट गई बच्चों की पढ़ाई, निषेधाज्ञा लागू…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ईरबा में दुर्गंध ने खोला राज…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची-पटना हाईवे पर बुधवार की दोपहर...

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची ED, पूछताछ को इस रोज बुलाया…

West Bengal : पश्चिम बंगाल के तृणमूल कांग्रेस के...

दुकान से उड़ाया था iPhone 14, दबोचा गया चोर…

Ranchi : दुकान से चोरी हुये महंगे iPhone 14...

CM हेमंत सोरेन का बड़ा विजनः हुनर को मिलेगा नया बाजार…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में हुनर छिपा है। कहीं...