spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

हजारीबाग में मासूम भाई-बहन की नृ’शंस ह’त्या का संदेही गुनहगार ये राज खोल गया… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग शहर अभी उस दर्द से उबर भी नहीं पाया था, जिसे जान-सुन हर मां-बाप की आखों में आंसू छलक आये। कटकमदाग से लापता हुई 11 साल की मासूम बच्ची और उसके तीन साल के भाई की मौत की खबर ने पूरे हजारीबाग को झकझोर दिया था। अब इस दिल दहला देने वाले दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर देने का दावा किया है। इस संगीन जुर्म में पुलिस ने संदेही गुनहगार संजीत कुमार पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। यहां याद दिला दें कि बीते 30 मई को कटकमदाग थाना क्षेत्र से दोनों मासूमों के अचानक गायब होने की सूचना पुलिस को मिली थी। परिवार की बेचैनी और इलाके की चिंता को देखते हुये पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। वहीं, मारे गये भाई-बहन के पिता का इल्जाम है कि वे अपने लापता बच्चों को खोज निकालने के लिये लगातार तीन थानों का चक्कर काटते रहे, पर पुलिस हिली-डूली तक नहीं। वहीं, 31 मई को कोर्रा थाना क्षेत्र के सिंदूर स्थित श्मशान घाट के नजदीक लापता बच्ची की लाश मिली। बच्ची की बेहरमी से हत्या कर लाश फेंक दी गई थी। पहचान छुपाने के इरादे से बच्ची के चेहरे तक को झुलसा देने की कोशिश की गई। वहीं, कुछ ही घंटों बाद बच्ची के तीन साल के भाई का शव पास के ही एक कुएं में मिला। यह खबर फैलते ही लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। गोलबंद हुये लोग सड़क पर उतर आये और झंडा चौक के पास रोड जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस को भरपूर कोसा। मामले की गंभीरता को समझते हुये हजारीबाग पुलिस कप्तान ने SIT बनाई। ASP (अभियान) के नेतृत्व में एक गठित SIT ने CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और हर छोटे-बड़े सुराग को जोड़ते हुये शक के आधार पर संजीत कुमार पासवान को उठा लिया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में वह टूट गया और अपना गुनाह कबूल कर लिया। वह हजारीबाग में ही एक शो रूम में काम करता है।

पूछताछ में उगला पूरा सच

पुलिस पूछताछ में संदेही गुनहगार संदीप कुमार पासवान ने पुलिस को बताया कि वह बच्ची को पहले से जानता था। घटना वाले दिन वह दोनों बच्चों को स्कूटी पर बैठाकर सिंदूर श्मशान घाट ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वारदात का राज खुलने के डर से मासूम भाई की भी हत्या कर शव को पास के कुएं में फेंक दिया। गिरफ्तार संदीप की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल स्कूटी (JH02BH-8804) और एक प्लास्टिक बोरा भी बरामद कर लिया है। दोनों को जांच के महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में जब्त किया गया है। हालांकि, इस खुलासे से अपराध का रहस्य तो सामने आ गया, लेकिन दो मासूम जिंदगियों के बुझ जाने का दर्द आज भी हजारीबाग की फिजाओं में महसूस किया जा रहा है। शहर की गलियों में एक ही सवाल गूंज रहा है,आखिर उन मासूमों का कसूर क्या था?

इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ऋतब्रत बनर्जी होंगे नेता प्रतिपक्ष

इसे भी पढ़ें : सौरव गांगुली की सुरक्षा घटी, Z से Y कैटेगरी में हुये शिफ्ट

इसे भी पढ़ें : कर्नाटक के नये CM की हुई ताजपोशी…

इसे भी पढ़ें : मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले…

इसे भी पढ़ें : डूब गये एक ही परिवार के 5 बच्चे, मौ’त…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में 2 IAS अधिकारियों का तबादला…

Ranchi : झारखंड सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते...

राशन के अनाज को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, कल से बदल जायेगा सारा नियम…

Delhi : देश में अनाज के भंडारण और प्रबंधन को...

‘बेटी’ को ले गया मौ’त के मुहाने पर, फिर…

UP : रिश्तों की दुनिया में पिता को बेटी...