CM हेमंत सोरेन का बड़ा विजनः हुनर को मिलेगा नया बाजार…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में हुनर छिपा है। कहीं कुम्हार के चाक पर घूमती परंपरा है, तो कहीं लकड़ी और लोहे को आकार देते कारीगरों के हाथों में पीढ़ियों का अनुभव। अब सरकार इन पारंपरिक कलाओं को नई उड़ान देने की तैयारी में है। CM हेमंत सोरेन ने उद्योग विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में साफ संकेत दिया कि झारखंड के औद्योगिक विकास के साथ-साथ स्थानीय हुनर और शिल्प को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जायेगा।

झारक्राफ्ट को मिलेगा नया रंग, युवाओं को मिलेगा मंच

झारखंड मंत्रालय में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारक्राफ्ट की गतिविधियों का विस्तार से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बदलते बाजार की मांग के अनुरूप नये और आकर्षक उत्पाद विकसित किये जायें। CM ने कहा कि झारक्राफ्ट को केवल पारंपरिक उत्पादों तक सीमित नहीं रखा जाये, बल्कि युवाओं की सोच और आधुनिक डिजाइन को भी इसमें शामिल किया जाये। वहीं, राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों को झारक्राफ्ट उत्पादों की बिक्री से जोड़ने का निर्देश दिया, ताकि पर्यटक झारखंड की कला और संस्कृति को अपने साथ लेकर जायें।

मिट्टी, लकड़ी और लोहे के कारीगरों के लिये नई उम्मीद

बैठक में माटी कला बोर्ड की गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। CM हेमंत सोरेन ने पारंपरिक लौह-कर्म, काष्ठ-कर्म और कुम्भकारी जैसे शिल्पों से जुड़े कारीगरों को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि ये शिल्प झारखंड की सांस्कृतिक पहचान हैं। आधुनिक तकनीक और बाजार की प्रतिस्पर्धा के बीच इन पारंपरिक व्यवसायों को बचाना और आगे बढ़ाना जरूरी है। CM ने कारीगरों की पहचान, प्रशिक्षण, क्षमता विकास और आधुनिक डिजाइन से जोड़ने की दिशा में ठोस पहल करने का निर्देश दिया, ताकि उनके उत्पाद राष्ट्रीय बाजार में अपनी मजबूत पहचान बना सकें।

ब्रांडिंग और पैकेजिंग से बढ़ेगी कारीगरों की कमाई

CM हेमंत सोरेन ने लकड़ी और मिट्टी से बने उत्पादों को आधुनिक स्वरूप देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि केवल उत्पाद बनाना ही काफी नहीं है, बल्कि उसकी ब्रांडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। सरकार चाहती है कि झारखंड के कारीगरों का सामान स्थानीय हाट-बाजार से निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचे।

लॉजिस्टिक पार्क और वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से बदलेगी तस्वीर

उद्योग विभाग की समीक्षा के दौरान CM हेमंत सोरेन ने राज्य की बड़ी औद्योगिक परियोजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने लॉजिस्टिक पार्क और वर्ल्ड ट्रेड सेंटर जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिये। CM ने कहा कि लॉजिस्टिक पार्क बनने से परिवहन, भंडारण और वितरण व्यवस्था मजबूत होगी, जिससे उद्योगों की लागत घटेगी और कारोबार को गति मिलेगी। वहीं वर्ल्ड ट्रेड सेंटर झारखंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक नक्शे पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।

निवेश आयेगा, रोजगार बढ़ेगा

CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि झारखंड की औद्योगिक संभावनाओं को देश और दुनिया के निवेशकों के सामने प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया जाये। उन्होंने कहा कि उद्योगों का विस्तार केवल निवेश नहीं लायेगा, बल्कि राज्य के युवाओं के लिये रोजगार और स्वरोजगार के नये अवसर भी पैदा करेगा।

इसे भी पढ़ें : AI के दौर में खाट बनी एम्बुलेंस…जानें कहां

इसे भी पढ़ें : हर तरफ बने आधुनिक श्रम भवन, महिला-पुरुष मजदूरों को मिले सम्मानः विजय शंकर नायक…

इसे भी पढ़ें : पलामू का रामपुर सहमा, छूट गई बच्चों की पढ़ाई, निषेधाज्ञा लागू…

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, 300 बालू घाट जल्द होंगे चालू…

इसे भी पढ़ें : पहरेदार देवर ही निकला चोर, साथ दिया दोस्तों और गर्ल फ्रेंड ने…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची ED, पूछताछ को इस रोज बुलाया…

West Bengal : पश्चिम बंगाल के तृणमूल कांग्रेस के...

दुकान से उड़ाया था iPhone 14, दबोचा गया चोर…

Ranchi : दुकान से चोरी हुये महंगे iPhone 14...

परिवार के चार लोगों की निर्मम ह’त्या, बंद मकान से उठी दुर्गंध ने खोला राज…

UP : संगम नगरी प्रयागराज शहर के बीचों-बीच स्थित...

AI के दौर में खाट बनी एम्बुलेंस…जानें कहां

Godda : एक तरफ देश कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), डिजिटल...