Mobile में स्टोरेज की है समस्‍या, तो Cleaning Apps का करें इस्‍तेमाल

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : बेशक फोन आज हमारी जिंदगी का अनिवार्य हिस्सा हो गया है। कुछ कारणों से कई बार हमें इसी फोन से परेशानी भी होने लगती है। सामान्‍यत: फोन हैंग होने की वजह से अधिक दिक्कत होती है। कई बार स्टोरेज के कारण भी समस्या हो जाती है। यदि आप हर बार फोन के स्टोरेज से परेशान हो रहे हैं, तो घबराएं नहीं। फोन है तो उसमें फोटो-वीडियो भी होंगे। कई जरूरी एप्स भी होंगे। तो आइए, आज आपको रूबरू कराते हैं कि फोने में फालतू स्टोरेज की समस्या से कैसे निपट सकते हैं।

सबसे पहले फोन की मेमोरी बढ़ने पर यूजर्स अक्सर कई क्लीनिंग एप्स का इस्तेमाल करते हैं। गूगल के फाइल एप का इस्तमाल बेहतर है। यह क्लीनिंग एप का भी काम करता है। इसमें कई सारी चीजें एक साथ दिख जाती हैं, जैसे जंक फाइल, डुप्लीकेट फाइल, मीम्स, लार्ज फाइल आदि। इसके इस्तेमाल से काफी स्टोरेज को कम किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : Credit History के बिना भी पाएं Credit Card, जानें कैसे

डिलीट करें अस्‍थायी फाइल

फोन में कैश को डिलीट करके भी स्टोरेज कम किया जा सकता है। इसके लिए स्टोरेज में जाकर एप्स को ओपन कर कैशे को क्लियर कर सकते हैं। कैश अस्‍थायी फाइल होती है, जो फोन स्टोर कर लेता है। फोन की स्टोरेज में भी जाकर एक साथ पूरी कैशे फाइल को डिलीट किया जा सकता है।

क्लाउड स्टोरेज का करें यूज

यह सही है कि फोन में सबसे ज्यादा मेमोरी की खपत फोटो और वीडियो में होती है। इस स्थिति में स्टोरेज बचाने के लिए बेहतर है कि गूगल फोटोज या अन्य क्लाउड स्टोरेज सर्विस का इस्तेमाल करें और फोन की स्टोरेज को आराम दें। अब तो कई मोबाइल कंपनियां भी क्लाउड स्टोरेज ऑफर कर रही हैं। ऐसे में आप क्लाउड स्टोरेज का इस्तेमाल करके अपनी फाइल को फोन की बजाय सर्वर पर रख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : अब घर बैठे बनवा सकते हैं अपना Ration Card, जानें कैसे

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।

Game : ऑनलाइन गेमिंग पर लागू होगा नया कानून इस रोज से…

मोबाइल की स्क्रीन पर चलने वाले गेम(Game), जो कभी सिर्फ मनोरंजन थे, अब करोड़ों के कारोबार और लाखों युवाओं की दुनिया बन चुके हैं।

Digital World : अपडेट के नाम पर साइबर क्रिमिनलों का बड़ा जाल, जानें….

डिजिटल दुनिया(Digital World) जितनी आसान हो गई है, खतरे भी उतनी ही तेजी से बढ़े हैं, अब एक नया साइबर स्कैम सामने आया है, जो खास तौर पर स्मार्टफोन यूजर्स को निशाना बना रहा है।

SmartPhone : मार्केट में छाये नये स्मार्टफोन्स, फीचर्स देख दिमाग घूम जायेगा…

भारतीय स्मार्टफोन(SmartPhone) बाजार में इस वक्त मुकाबला ऐसा है जैसे मैदान में कई दिग्गज आमने-सामने हों। हर कंपनी दमदार बैटरी, AI फीचर्स और कैमरा पावर के साथ यूजर्स को लुभाने में जुटी

Mini Projector : घर की दीवार बनेगी थिएटर, देसी कंपनी लाई दमदार मिनी प्रोजेक्टर…

भारतीय ब्रांड Zebronics ने अपना नया स्मार्ट मिनी प्रोजेक्टर(Projector) लॉन्च किया है। ZEB-PixaPlay 77G, जो बजट में ‘होम थिएटर’ का सपना पूरा करता है।