कोहराम लाइव डेस्क : यदि आपके पास क्रेडिट हिस्ट्री (Credit History) उपलब्ध नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं। कई बैंक क्रेडिट हिस्ट्री के बिना भी लोन उपलब्ध कराते हैं। क्रेडिट कार्ड कंपनियां भी ऐसा करती हैं। क्रेडिट ब्यूरो ऐसे आवेदकों का मूल्यांकन करने के लिए बैंकों को टूल्स मुहैया कराते हैं। यह सही है कि सभी बैंक क्रेडिट ब्यूरो की ऐसी एनालिटिक सेवा का उपयोग नहीं करते हैं। क्रेडिट ब्यूरो बिना क्रेडिट हिस्ट्री वाले व्यक्तियों के डेटा का उपयोग करता है। उनकी तुलना अन्य लोगों के साथ करता है, जिनके पास एक जैसा प्रोफाइल है। कंपेरिजन के आधार पर वे आवेदक को बिना किसी क्रेडिट हिस्ट्री के स्कोर दे देते हैं। वे उम्र, स्थान, नौकरी प्रोफाइल, अनुभव और पदनाम का यूज करते हैं।
इसे भी पढ़ें : Railway ट्रैक के पास गड्ढे में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका
क्रेडिट हिस्ट्री बनाने का प्रोसेस
ऑनलाइन एग्रीगेटर्स पर लॉग इन कर ऐसा करना सबसे ईजी है। कई वित्तीय संस्थान कार्ड और कर्ज की पेशकश करते हैं। आपकी प्रोफ़ाइल के आधार पर ये एग्रीगेटर आपके डिटेल को बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) को भेजेंगे। यदि संस्थान रुचि रखेंगे, तो वे आपको कॉल करेंगे। बिना क्रेडिट हिस्ट्री वाले व्यक्ति अपने माता-पिता या करीबी रिश्तेदारों के साथ ऐड-ऑन कार्ड ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : Railway ट्रैक के पास गड्ढे में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका
फिक्स्ड डिपोजिट के बदले भी क्रेडिट कार्ड
फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) के बदले भी क्रेडिट कार्ड लिया जा सकता है। यदि आप बैंक में 20,000 या उससे अधिक का एफडी खोलते हैं, तो यह आपको एफडी से जुड़ा क्रेडिट कार्ड मुहैया करा सकता है। इसकी सीमा आपके पास जमा राशि के करीब होगी। बैंक को एफडी के आधार पर क्रेडिट कार्ड जारी करने में आसानी होती है।






