कोहराम लाइव डेस्क : पूरी दुनिया में आज के दौर में हमारे जीवन को प्रभावित करने में टेक्नोलॉजी की भूमिका प्रतिदिन बढ़ रही है। भारत भी इसमें पीछे नहीं है। हमारे दैनिक उपयोग की चीजों के प्रयोग से लेकर उनके निर्माण में टेक्नोलॉजी की सुविधाएं लगातार बढ़ रही हैं। यह है डिजिटल इंडिया का कमाल। सब कुछ डिजिटली आगे बढ़ाने का प्रयास जारी है। इस कड़ी में राशन कार्ड बनाने के ईजी प्रोसेस को भी देखा जा सकता है। अब राशन कार्ड (Ration Card) बनवाने के लिए दौड़धूप करने की जरूरत नहीं रह गई है। आप यदि चाहें तो घर बैठे अपना राशन कार्ड बनवा सकते हैं। इसकी प्रक्रिया अब ऑनलाइन शुरू हो चुकी है।
इसे भी पढ़ें :महिला दारोगा के साथ ही फोन पर करता है ‘गंदी-गंदी’ बात
दो कैटेगरी के बनते हैं राशन कार्ड
याद करिए, मोदी सरकार ने कोरोना काल के दौरान ‘पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना’ के तहत तकरीबन 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराने का बड़ा काम किया था। इससे देश के गरीबों को बड़ी राहत मिली थी। इस योजना का लाभ केवल उन्हीं लोगों को मिला, जिनके पास राशन कार्ड था। इसके बाद देश में राशन कार्ड बनवाने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई। उल्लेखनीय है कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए बीपीएल राशन कार्ड बनता है। गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करने वालों के लिए बिना बीपीएल राशन कार्ड बनवाया जाता है।
कौन कर सकते हैं अप्लाई
मोदी सरकार ने देश में ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड’ योजना लागू कर दी है। इसके तहत एक बार एक जगह राशन कार्ड बनवाकर हम देश के किसी भी हिस्से में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। देश में 18 साल से अधिक एज का कोई भी व्यक्ति राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है। बता दें कि राशन कार्ड में परिवार के मुखिया और अन्य सदस्यों के नाम जोड़े जाते हैं। तो चलिए, आज रूबरू कराते हैं कि कैसे घर बैठे आप ऑनलाइन राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :हाइवा ने साइकिल सवार बुजुर्ग को रौंदा, विरोध में जाम
इस प्रकार करें आवेदन
राज्य के फूड पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उदाहरण के लिए यदि आप यूपी में रहते हैं तो https://fcs.up.gov.in/FoodPortal.aspx वेबसाइट पर जाना होगा। यहां से पहले राशन कार्ड का फॉर्म डाउनलोड करें। आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या कोई भी आईडी देना जरूरी है। अप्लाई करने के लिए 5 से 45 रुपये तक का शुल्क देना होगा। फॉर्म प्रस्तुत हो जाने के उपरांत इसे फील्ड वेरिफिकेशन के लिए भेजा जाएगा। यह काम 30 दिनों में होगा। इसके बाद स्वत: राशन कार्ड बनकर आपको मिल जाएगा।
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
आधार कार्ड, पैन कार्ड, परिवार के मुखिया की पासपोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाण पत्र, गैस कनेक्शन डिटेल्स, जातिप्रमाण पत्र, बैंक खाते का पासबुक, मोबाइल नंबर।
इसे भी पढ़ें :मॉडल और एक्टर बनाने के नाम पर कराते थे देह व्यापार, ऐसे हुआ खुलासा














