spot_img
spot_img

स्मार्टफोन में Sound साफ न आए, तो Service centre गए बिना करें ठीक, जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : इलेक्ट्रॉनिक सामान में रह-रह कर दिक्कतों का आना सामान्‍य बात है। सुविधाओं में बाधा आने पर हमें सर्विस सेंटर दौड़कर जाना पड़ता है। यदि कुछ ट्रिक्‍स जान जाएं, तो ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिन्हें स्मार्टफोन पर बात करते समय आवाज क्लियर नहीं आती होगी, वे कुछ ट्रिक्‍स से इसे आसानी से दूर कर सकते हैं। तो आइए, इन ट्रिक्‍स से आपको कराते हैं रूबरू।

माइक्रोफोन या स्पीकर को चेक जरूरी

फोन की आवाज या वॉयस क्वालिटी को बेहतर करने से पहले यह जरूरी है कि फोन के माइक्रोफोन, ईयरफोन और स्पीकर को चेक किया जाए। कई बार इनके गंदा होने के चलते भी साउंड क्वालिटी कम हो जाती है। कहा जाता है कि इन्हें साफ करने का सबसे अच्छा तरीका एक सुपर सॉफ्ट ब्रिसल टूथब्रश है। कई बार फोन का प्रोटेक्टिव केस भी फोन की कॉलिंग क्वालिटी को खराब कर देता है।

इसे भी पढ़ें : स्‍मार्टफोन, टीवी व अन्‍य प्रोडक्‍ट पर Realme का जबरदस्त ऑफर

हाई-क्वालिटी कॉलिंग को करें ऑन

व्‍वायस कॉलिंग क्वालिटी को अच्‍छा बनाने के लिए एचडी वॉइज या VoLTE फीचर को ऑन किया जा सकता है। कई एंड्रॉयड फोन में यह आसानी से बताया जा सकता है कि फोन में एचडी वॉयस एक्टिवेटेड है या नहीं। कॉलिंग के समय HD डायलिंग टॉप-राइट कॉर्नर में दिखाई देता है। जब भी किसी को कॉल करते हैं, इसके साथ ही आप एडवांस कॉलिंग में जाकर भी यह विकल्प ऑन कर सकते हैं।

वाई-फाई कॉलिंग का ऑप्‍शन करें ऑन

जहां से कॉल  किया जा रहा है, अगर वहां सेल्यूलर सिग्नल कमजोर है तो अपने स्मार्टफोन में वाई-फाई कॉलिंग का विकल्प ऑन कर सकते हैं। कमजोर नेटवर्क में बात करने से तो बेहतर वाई-फाई कॉलिंग विकल्प ही है। यह भी ध्यान रखना होगा कि वाई-फाई कॉलिंग के लिए फोन और कैरियर दोनों का सपोर्ट आवश्‍यक है।

वाई-फाई न होने पर एप कॉलिंग

यदि वाई-फाई नहीं है या फिर वाई-फाई नेटवर्क नहीं है तो गूगल डुओ, वाट्सएप, मैसेंजर जैसे एप्स का इस्तेमाल कॉलिंग के वास्‍ते किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : गुप्‍त बटन है iPhone के पीछे लगा Apple logo, जानें कैसे होंगे काम

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया...

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।

Game : ऑनलाइन गेमिंग पर लागू होगा नया कानून इस रोज से…

मोबाइल की स्क्रीन पर चलने वाले गेम(Game), जो कभी सिर्फ मनोरंजन थे, अब करोड़ों के कारोबार और लाखों युवाओं की दुनिया बन चुके हैं।