spot_img
spot_img

गूगल से निकाला बैंक के कस्टमर केयर का नंबर, खाता हो गया खाली

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

JAMSHEDPUR : झारखंड में पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अपराधियों ने मानगो निवासी सैयद सफीउल्लाह के बैंक खाते से 3.49 लाख रुपए उड़ा लिए हैं। पुलिस को दिए बयान में सफीउल्लाह ने बताया है कि अपने खाते में होने वाले ट्रांजेक्शन के संबंध में जानकारी लेने के लिए बैंक का कस्टमर केयर नंबर गूगल पर खोजकर फोन किया था। थोड़ी देर बाद दूसरी तरफ से कॉल आया। बताया गया कि बैंक के कस्टम केयर से बोल रहे हैं। उन्होंने समस्या के बारे में पूछा। बैंक खाते के बारे में जानकारी दी। थोड़ी देर बाद खाते में पहले से मौजूद पैसे की अवैध तरीके से निकासी कर ली गई।

थाने में दर्ज की शिकायत

थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक सैयद सफीउल्लाह का इंडसइंड बैंक के मानगो शाखा में खाता है। उसमें LIC का पेमेंट नहीं आने पर बैंक का कस्टमर केयर नंबर गूगल पर सर्च किया। गूगल में मिले नंबर 180041204155 पर फोन किया। इस पर फोन रिसीव करने वाले ने उन्हें दूसरे नंबर से कॉल करने की बात कही। कुछ देर बाद 89275566972 नंबर से उनके मोबाइल नंबर पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने उनके खाते में तुरंत पैसे मंगवा देने की बात कही। इसके लिए सफीउल्लाह के ATM कार्ड का नंबर सहित कई और जरूरी जानकारियां मांगी। सैयद सफीउल्लाह के मोबाइल पर 5 बार OTP आया। उन्होंने पूछने पर कॉल करने वाले को OTP बता दिया। खाते से कुल 3.49 लाख रुपए कट गए।

बैंक में बताया साइबर ठगों के हो गए शिकार

सैयद सफीउल्लाह जानकारी लेने बैंक गए तो उन्हें पता चल गया कि वे साइबर ठगी के शिकार हो गए हैं। ठगों ने उनके FD को भी तोड़कर सारे रुपए ट्रांसफर कर लिए है। इसके बाद मामला साइबर थाने पहुंचा। साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More :न हो मैन पावर की कमी, बढ़ाएं बेड की संख्‍या : डीसी

Read More :Weekend Curfew का ऐलान, इस पर भी लगी पाबंदी

Read More :सीएम अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव

Read More :IIT के 40 छात्र समते 60 लोग कोरोना संक्रमित, परिसर में मचा हड़कंप

Read More :Ameesha Patel ने पहने रिवीलिंग कपड़े, सीढ़ियों पर क्या किया… देखिये

Read More :जाम में फंसा Ambulance , देखिए क्या हो गया…

Read More :बुलेट पर हाथ में पिस्टल लेकर कर रहा था स्टंट, देखिये, पुलिस ने क्या किया…

Read More :राजधानी में घूम रही Scooty वाली Drugs पेडलर, ऐसे करती है…

Read More :3 पुलिसकर्मी जिंदा जले, हादसे का मंजर देखने वालों की कांप गई रूह  

Read More :मुख्‍य सचिव, डीजीपी और चेयरमैन Governor से मिले

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...

ससुराल जा रहे युवक से लूटमा’र, CCTV खंगाल रही पुलिस…

Giridih : गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर रविवार को उस वक्त...

गढ़वा जेल में योग दिवस के बाद लगी ‘जेल अदालत’…

Garhwa : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गढ़वा के...